Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local Exclusive

BRICS Summit 2026: 10 साल बाद UDAIPUR में फिर ब्रिक्स सम्मेलन, जानिए 2016 से लेकर इस बार के एजेंडे तक

BRICS Summit 2026: 10 साल बाद UDAIPUR में फिर ब्रिक्स सम्मेलन, जानिए 2016 से लेकर इस बार के एजेंडे तक

• 2016 में आपदा प्रबंधन पर बनी थी ऐतिहासिक ‘उदयपुर डिक्लेरेशन’, अब 8 अगस्त को फिर जुटेंगे 15 देशों के प्रतिनिधि • सहयोग, नवाचार और वैश्विक चुनौतियों पर मंथन, उदयपुर बनेगा अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का केंद

• 2016 में आपदा प्रबंधन पर बनी थी ऐतिहासिक ‘उदयपुर डिक्लेरेशन’, अब 8 अगस्त को फिर जुटेंगे 15 देशों के प्रतिनिधि
• सहयोग, नवाचार और वैश्विक चुनौतियों पर मंथन, उदयपुर बनेगा अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का केंद्र

जीवीआई नेटवर्क। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर वैश्विक कूटनीति का अहम केंद्र बनने जा रही है। 10 साल बाद ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक फिर उदयपुर में आयोजित होगी। वर्ष 2016 में भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान यहीं आयोजित आपदा प्रबंधन मंत्रियों की बैठक में ऐतिहासिक ‘उदयपुर डिक्लेरेशन’ (Udaipur Declaration) को अपनाया गया था। अब भारत की 2026 ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत 8 अगस्त को उदयपुर में होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में 15 देशों के प्रतिनिधि वैश्विक सहयोग और समकालीन चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

2016 में बना था ‘उदयपुर डिक्लेरेशन’, उद्घाटन तत्कालीन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने किया

22 और 23 अगस्त 2016 को उदयपुर में ब्रिक्स देशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों की दूसरी बैठक आयोजित हुई थी। इसमें तत्कालीन पांच सदस्य देशों—ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका—के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हुए थे। बैठक का उद्घाटन तत्कालीन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने किया था। इसमें आपदा प्रबंधन और गृह मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था।

जॉइंट टास्क फोर्स बनाने का हुआ था फैसला

बैठक का मुख्य फोकस बाढ़ जोखिम प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं और चरम मौसम की सटीक पूर्वानुमान प्रणाली विकसित करना था। इसके अलावा शहरी आपदाओं से निपटने, तकनीकी सहयोग, सूचना साझा करने और संयुक्त प्रशिक्षण पर भी सहमति बनी।बैठक का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम ‘उदयपुर डिक्लेरेशन’ रहा। इसके तहत ब्रिक्स देशों ने संयुक्त आपदा जोखिम प्रबंधन कार्यबल (Joint Task Force) के गठन का निर्णय लिया। साथ ही वर्ष 2016-18 की संयुक्त कार्ययोजना को मंजूरी दी गई और आपदाओं से निपटने के लिए ज्ञान, तकनीक तथा संसाधनों के आदान-प्रदान पर सहमति बनी।

2026 में क्या रहेगा मुख्य एजेंडा?

भारत की 2026 ब्रिक्स अध्यक्षता का प्रमुख फोकस सहयोग, नवाचार, सतत विकास, शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान, स्टार्टअप और ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाना है। विभिन्न मंत्रीस्तरीय बैठकों में इन विषयों पर साझा रणनीति तैयार की जा रही है, जिसे सितंबर में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रखा जाएगा।

8 अगस्त को होगी मुख्य बैठक, प्रतिनिधि पहुंचे

इस बार उदयपुर में आयोजित बैठक में भारत सहित ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के करीब 15 देशों के वरिष्ठ अधिकारी, राजनयिक और प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के प्रमुख भाग लेंगे। प्रतिनिधियों का आगमन 7 अगस्त से शुरू हुआ। शुक्रवार को इंडोनेशिया, चीन, इथियोपिया, रूस और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि उदयपुर पहुंचे, जहां महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक तरीके से तिलक, साफा, माला और राजस्थानी लोक संस्कृति के साथ स्वागत पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने किया। 8 अगस्त को मुख्य सम्मेलन आयोजित होगा, जबकि 9 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल रवाना होगा।

मेहमानों को दिखेगी उदयपुर की विरासत

सम्मेलन के साथ विदेशी प्रतिनिधियों के लिए शहर भ्रमण का विशेष कार्यक्रम भी तैयार किया गया है। प्रतिनिधिमंडल सिटी पैलेस, जगमंदिर, मानसून पैलेस (सज्जनगढ़) और फतहसागर झील का भ्रमण करेगा। वर्ष 2023 में जी-20 बैठकों की सफल मेजबानी के बाद उदयपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। सितंबर में भारत में प्रस्तावित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले यह बैठक महत्वपूर्ण तैयारियों का हिस्सा मानी जा रही है।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Udaipur के MB Hospital में अब पान-गुटखा थूकना पड़ेगा महंगा, 16 अक्टूबर से लगेगा 100 रुपए जुर्माना

Udaipur MB Hospital में 15 दिन चलेगा जागरूकता अभियान, फिर CCTV की निगरानी में होगी कार्रवाई; स्टाफ के लिए भी जीरो टॉलरेंस

Good Vibes India October 1, 2026 46

Udaipur-Salumber के 5,743 विद्यार्थी जाएंगे फील्ड विजिट पर, पीएम श्री हरित विद्यालय योजना में सीखेंगे पर्यावरण संरक्षण के गुर

30 पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थी नर्सरी, उद्यान और नगर निकायों का करेंगे भ्रमण; उदयपुर के 4,381 और सलूंबर के 1,362 विद्यार्थी होंगे शामिल

Good Vibes India September 29, 2026 68

न युद्ध का डर, न आपदा की चिंता... धरती के नीचे बस सकेगी इंसानों की पूरी दुनिया, Udaipur की चर्चिता का अनोखा कॉन्सेप्ट

उदयपुर की चर्चिका सोनी ने Underground Village का अनूठा कॉन्सेप्ट तैयार किया है। अहमदाबाद की नेशनल यूनिवर्सिटी की स्पेस डिजाइन छात्रा ने आपात स्थिति में सुरक्षित और सामान्य जीवन के लिए भूमिगत आवासीय समुदाय की कल्पना की है।

Good Vibes India September 27, 2026 14