Skip to content
Wednesday, November 18, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local Tourism

Udaipur-Hyderabad के बीच बढ़ेंगी Indigo की उड़ानें, 21 नवंबर से डेली फ्लाइट, दिसंबर से अतिरिक्त उड़ानें, जानिए, पूरा शेड्यूल

Indigo Skies Hyderabad To Udaipur

उदयपुर-हैदराबाद के बीच इंडिगो की नई डेली फ्लाइट 21 नवंबर से शुरू होगी। दिसंबर से बुधवार और गुरुवार को भी अतिरिक्त उड़ानें प्रस्तावित। जानें फ्लाइट का समय और पूरा शेड्यूल।

GVI NETWORK. सर्दियों के पर्यटन सीजन में लेकसिटी आने वाले पर्यटकों के लिए हवाई सफर और आसान होने जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस उदयपुर और हैदराबाद के बीच हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने जा रही है। इसके तहत 21 नवंबर 2026 से इस रूट पर दैनिक उड़ान शुरू होगी। वहीं, दिसंबर के पहले सप्ताह से बुधवार और गुरुवार को दो अतिरिक्त दोपहर की उड़ानें शुरू करने की योजना है। इससे यात्रियों को यात्रा के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे।

महाराणा प्रताप एयरपोर्ट के विंटर फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार, फिलहाल हैदराबाद और उदयपुर के बीच इंडिगो की उड़ान सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को संचालित हो रही है। यह फ्लाइट शाम 4:20 बजे उदयपुर पहुंचती है और वापसी में शाम 4:55 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होती है।

21 नवंबर से शुरू होगी दैनिक फ्लाइट

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2576 हैदराबाद से शाम 6:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट संख्या 6E 2577 शाम 7:15 बजे उदयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना होगी। यह सेवा 27 मार्च 2027 तक निर्धारित विंटर शेड्यूल में शामिल है।

4465982a 30c7 46a1 9b06 4e465b5cbec3

दिसंबर से सप्ताह में दो अतिरिक्त उड़ानों की योजना

हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार के अगले चरण में दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह से बुधवार और गुरुवार को हैदराबाद-उदयपुर रूट पर दो अतिरिक्त दोपहर की उड़ानें शुरू करने की योजना है। इससे सर्दियों की छुट्टियों में उदयपुर आने वाले पर्यटकों को अधिक सुविधा मिल सकेगी।

पर्यटन और कारोबार को मिलेगा फायदा

हैदराबाद दक्षिण भारत का प्रमुख आईटी और व्यावसायिक केंद्र होने के साथ महत्वपूर्ण एविएशन हब भी है। इस रूट पर उड़ानों की संख्या बढ़ने से राजस्थान और तेलंगाना के बीच पर्यटन, व्यापार और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसका लाभ होटल, ट्रैवल एजेंसियों, टैक्सी संचालकों और स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी मिल सकता है।

उदयपुर-हैदराबाद फ्लाइट शेड्यूल: एक नजर में

फ्लाइट नंबररूटसमयसंचालन
6E 297हैदराबाद-उदयपुरशाम 4:20 बजे आगमनशनिवार और रविवार
6E 814उदयपुर-हैदराबादशाम 4:55 बजे प्रस्थानशनिवार और रविवार
6E 2576हैदराबाद-उदयपुरशाम 6:45 बजे आगमन21 नवंबर से दैनिक
6E 2577उदयपुर-हैदराबादशाम 7:15 बजे प्रस्थान21 नवंबर से दैनिक
अतिरिक्त उड़ानेंहैदराबाद-उदयपुरदोपहरदिसंबर के पहले सप्ताह से बुधवार और गुरुवार प्रस्तावित


Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Rajasthan Teaching Associate Exam 2026: 17 नवंबर को परीक्षा, अभ्यर्थी 5 दिन रोडवेज में कर सकेंगे मुफ्त सफर

Rajasthan Teaching Associate Exam 2026 17 नवंबर को होगी। अभ्यर्थियों को 15 से 19 नवंबर तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उदयपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Good Vibes India November 16, 2026 46

Udaipur Education Ranking 2026: शाला दर्पण रैंकिंग में उदयपुर फिसड्डी, 41 जिलों में निचले से तीसरे स्थान पर, जानिए, किस जिले की क्या है रैंकिंग

Rajasthan Shala Darpan की अक्टूबर 2026 जिला रैंकिंग में उदयपुर 41 जिलों में 39वें स्थान पर रहा। 60 अंकों के साथ जिला प्रदेश के तीन सबसे पिछड़े जिलों में शामिल हुआ। सीकर 90 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा।

Madhulika Singh November 16, 2026 60

Udaipur Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, झीलों के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उदयपुर में छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। फतहसागर, गोवर्धन सागर सहित शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने पारणा किया।

Madhulika Singh November 16, 2026 55

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, गूंजेंगे छठी मैया के गीत, जानें चार दिनों का पूरा कार्यक्रम

उदयपुर में 13 नवंबर से छठ महापर्व शुरू होगा। फतहसागर के देवाली छोर और गोवर्धन सागर पाल सहित विभिन्न जलाशयों पर पूजा-अर्चना होगी। 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।

Good Vibes India November 12, 2026 115