Skip to content
Wednesday, November 18, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
festivals, art and culture Local

Udaipur Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, झीलों के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Chatth puja 2026

उदयपुर में छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। फतहसागर, गोवर्धन सागर सहित शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने पारणा किया।

GVI NETWORK. लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। सुबह सूर्योदय से पहले ही बिहार और उत्तर प्रदेश के समाजजन शहर के विभिन्न जलाशयों के घाटों पर पहुंचने लगे। पारंपरिक वेशभूषा और पूजा सामग्री के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा संतान की दीर्घायु की कामना की।

फतहसागर झील के देवाली छोर, रानी रोड, गोवर्धन सागर और दूधतलाई सहित विभिन्न स्थानों पर सुबह से ही छठ पूजा की रौनक नजर आई। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने जल में खड़े होकर दूध और जल से सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही 36 घंटे तक चले निर्जला व्रत का समापन हुआ। पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने पारणा कर उपवास खोला। इससे पहले रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया था।


Whatsapp Image 2026 11 16 At 4 48 57 Pm

25 साल पहले फतहसागर से हुई थी छठ पूजा की शुरुआत

उदयपुर में छठ महापर्व की परंपरा पिछले करीब 25 वर्षों से लगातार आगे बढ़ रही है। छठ पूजा संयुक्त समारोह समिति के अध्यक्ष अशेश्वर साहनी ने बताया कि शहर में इस पर्व की शुरुआत करीब 25 साल पहले फतहसागर झील के देवाली छोर पर हुई थी। उस समय लगभग एक हजार लोग ही आयोजन में शामिल हुए थे।

उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में घाटों पर सुविधाओं का अभाव था। श्रद्धालुओं को कीचड़ में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना पड़ता था। समय के साथ उदयपुर में बिहार और उत्तर प्रदेश के परिवारों की संख्या बढ़ी और छठ महापर्व का आयोजन भी व्यापक होता गया।

READ MORE : Devuthani Ekadashi 2026: जल्द शुरू होगा शादियों का सीजन, होटल-रिसॉर्ट की बुकिंग तेज, जानें नवंबर-दिसंबर के विवाह मुहूर्त

उदयपुर में 18 हजार से अधिक बिहार-यूपी के निवासी

अशेश्वर साहनी के अनुसार, वर्तमान में उदयपुर में बिहार और उत्तर प्रदेश के करीब 18 हजार लोग निवास करते हैं। इनमें से लगभग 90 प्रतिशत परिवार छठ महापर्व को श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाते हैं। पिछले ढाई दशक में यह आयोजन शहर के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल हो गया है।


Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Rajasthan Teaching Associate Exam 2026: 17 नवंबर को परीक्षा, अभ्यर्थी 5 दिन रोडवेज में कर सकेंगे मुफ्त सफर

Rajasthan Teaching Associate Exam 2026 17 नवंबर को होगी। अभ्यर्थियों को 15 से 19 नवंबर तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उदयपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Good Vibes India November 16, 2026 45

Udaipur Education Ranking 2026: शाला दर्पण रैंकिंग में उदयपुर फिसड्डी, 41 जिलों में निचले से तीसरे स्थान पर, जानिए, किस जिले की क्या है रैंकिंग

Rajasthan Shala Darpan की अक्टूबर 2026 जिला रैंकिंग में उदयपुर 41 जिलों में 39वें स्थान पर रहा। 60 अंकों के साथ जिला प्रदेश के तीन सबसे पिछड़े जिलों में शामिल हुआ। सीकर 90 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा।

Madhulika Singh November 16, 2026 59

Udaipur-Hyderabad के बीच बढ़ेंगी Indigo की उड़ानें, 21 नवंबर से डेली फ्लाइट, दिसंबर से अतिरिक्त उड़ानें, जानिए, पूरा शेड्यूल

उदयपुर-हैदराबाद के बीच इंडिगो की नई डेली फ्लाइट 21 नवंबर से शुरू होगी। दिसंबर से बुधवार और गुरुवार को भी अतिरिक्त उड़ानें प्रस्तावित। जानें फ्लाइट का समय और पूरा शेड्यूल।

Madhulika Singh November 16, 2026 59

Devuthani Ekadashi 2026: जल्द शुरू होगा शादियों का सीजन, होटल-रिसॉर्ट की बुकिंग तेज, जानें नवंबर-दिसंबर के विवाह मुहूर्त

Dev Uthani Ekadashi 2026: चार महीने बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य, 20 नवंबर से बजेगी शहनाई; उदयपुर के होटल, मैरिज गार्डन और वेडिंग वेन्यू में बुकिंग का दौर तेज

Good Vibes India November 13, 2026 74