Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Lifestyle

Friendship Day 2026: ‘ब्रो’ बेस्टी से ‘सोल स्क्वॉड’ तक… जेन जी के लिए दोस्ती अब सिर्फ रिश्ता नहीं, पूरा वाइब है

Friendship Day 2026: ‘ब्रो’ बेस्टी से ‘सोल स्क्वॉड’ तक… जेन जी के लिए दोस्ती अब सिर्फ रिश्ता नहीं, पूरा वाइब है

— दोस्ती की नई वोकेबलरी: जब ‘यार’ की जगह ‘ब्रो’, ‘बेस्टी’ और ‘डे वन’ ने ले ली — ये दोस्ती रील्स, मीम्स से जुड़ती है लेकिन रियल और गहरी है जीवीआई नेटवर्क। अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाने वाला फ्रेंड

— दोस्ती की नई वोकेबलरी: जब ‘यार’ की जगह ‘ब्रो’, ‘बेस्टी’ और ‘डे वन’ ने ले ली
— ये दोस्ती रील्स, मीम्स से जुड़ती है लेकिन रियल और गहरी है

जीवीआई नेटवर्क। अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाने वाला फ्रेंडशिप डे अब सिर्फ रंग-बिरंगे बैंड बांधने या फोटो साझा करने तक सीमित नहीं है। जेन जी के लिए दोस्ती एक ऐसी सुरक्षित जगह बन चुकी है, जहां जजमेंट नहीं, सिर्फ सपोर्ट मिलता है। यही वजह है कि इस पीढ़ी की अपनी अलग दोस्ती की शब्दावली है, जिसमें ब्रो, बेस्टी, बीएफएफ, डे वन, सोल स्क्वॉड, होमी, राइड ऑर डाई और पार्टनर इन क्राइम जैसे शब्द सिर्फ संबोधन नहीं, बल्कि रिश्ते की गहराई बताते हैं।

दोस्त नहीं, भावनात्मक सहारा

जेन जी के लिए दोस्त वह है जो आधी रात के संदेश का जवाब दे, बिना वजह मिलने आ जाए, परीक्षा से पहले नोट्स भेज दे, ब्रेकअप में घंटों सुन ले और छोटी-सी उपलब्धि पर सबसे जोर से खुश हो। इस पीढ़ी में दोस्ती दिखावे से ज्यादा भावनात्मक सुरक्षा का दूसरा नाम बन गई है।

सोशल मीडिया पर भी दोस्ती का अलग अंदाज

इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो डालकर “माय सेफ प्लेस”, “फॉरएवर मूड”, “केऑस कोऑर्डिनेटर”, “बिल्ट डिफरेंट”, “नो ड्रामा, जस्ट वाइब्स” या “फाउंड फैमिली” जैसे कैप्शन लिखना अब आम बात है। जेन जी के लिए दोस्त वह परिवार है, जिसे उन्होंने खुद चुना है। ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉल, मीम साझा करना, रील्स में एक-दूसरे को टैग करना और समूह चैट पर घंटों बातें करना आज की दोस्ती का हिस्सा है। दूरी चाहे कितनी भी हो, एक सूचना या वीडियो कॉल रिश्ते को जिंदा रखती है।


जेन जी की दोस्ती की शब्दावली :
ब्रो – सबसे भरोसेमंद दोस्त
बेस्टी – सबसे करीबी दोस्त
बीएफएफ (बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर) – हमेशा साथ रहने वाला दोस्त
डे वन – बचपन या शुरुआत से साथ निभाने वाला साथी
होमी – बेहद अपना दोस्त
सोल स्क्वॉड – ऐसे दोस्तों का समूह जो हर परिस्थिति में साथ खड़ा रहे
राइड ऑर डाई – हर अच्छे-बुरे वक्त में साथ निभाने वाला दोस्त
पार्टनर इन क्राइम – हर मजेदार योजना का साथी
गोट फ्रेंड – सबसे बेहतरीन दोस्त
एनपीसी फ्रेंड – ऐसा दोस्त जिसकी हरकतें हमेशा अलग और मजेदार हों

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

World Heart Day 2026 : 40 की उम्र से पहले ही दिल दे रहा धोखा ! बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, ये आदतें हैं जिम्मेदार

world heart day 2026 से पहले बदलती लाइफस्टाइल को लेकर चिंता बढ़ी है। एमबी अस्पताल में हर माह 300-350 हार्ट अटैक मरीज पहुंचने का दावा है। विशेषज्ञों ने धूम्रपान, फास्ट फूड, तनाव, नींद और एक्सरसाइज की कमी को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Madhulika Singh September 29, 2026 13

7 स्कूल बदले, 2 कॉलेज छोड़े, जिसे सिस्टम ने ‘फेल’ माना उसी ने गढ़ी ‘आजादी की पाठशाला’

उदयपुर के आजाद ने शुरू किया ‘आजाद-वादी—द वैली ऑफ फ्रीडम’ फॉरेस्ट स्कूल, प्रकृति के बीच बच्चों को सीखने की आजादी देने की पहल जीवीआई नेटवर्क। क्या हर बच्चे के सीखने का तरीका एक जैसा हो सकता है? क्या शिक

Madhulika Singh August 16, 2026 19

E-Challan Scam Alert: “आपका चालान कट गया है” मैसेज से रहें सावधान, राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी

जीवीआई नेटवर्क। अगर आपके मोबाइल पर “आपका चालान कट गया है, तुरंत भुगतान करें” जैसा मैसेज आता है, तो सतर्क हो जाइए। यह E-Challan Scam हो सकता है। राजस्थान पुलिस ने डिजिटल ठगी के इस नए तरीके को लेकर अलर्

Madhulika Singh April 27, 2026 9

मेवाड़ महोत्सव में पधारिए, 21 से 23 मार्च तक होगा , गणगौर सवारी और सांस्कृतिक संध्या देखना मत भूलिएगा

गणगौर उत्सव के तहत होगा आयोजन, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की तैयारियां तेज जीवीआई नेटवर्क। लेकसिटी में होने वाले मेवाड़ महोत्सव को लेकर प्रशासन और पर्यटन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 21 से 23 म

Madhulika Singh March 12, 2026 5