Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
festivals

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा श्राद्ध के साथ पितृपक्ष शुरू, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या पर होगा समापन, जानें हर तिथि का महत्व

Shraddh paksha

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध के साथ हुई। जानिए 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक श्राद्ध की पूरी तिथियां, पितृ तर्पण और सर्वपितृ अमावस्या का महत्व।

जीवीआई नेटवर्क। पितरों के स्मरण और श्रद्धा का पर्व पितृपक्ष 2026 शनिवार, 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध के साथ शुरू हो गया। पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों में विधि-विधान से श्राद्ध कर्म, तर्पण और पितरों का स्मरण किया। इस वर्ष श्राद्ध पक्ष 10 अक्टूबर तक चलेगा। पितृपक्ष में अलग-अलग तिथियों पर संबंधित तिथि में दिवंगत हुए पितरों के निमित्त श्राद्ध किया जाता है।


पंडित मनीष दिवाकर के अनुसार शास्त्रों में पितृ तर्पण के लिए नदी, तालाब अथवा अन्य जल स्रोतों का विशेष महत्व बताया गया है। यदि ऐसी व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो तो घर में गाय के खूंटे के पास, पीपल के पेड़ के नीचे अथवा गोशाला में भी तर्पण किया जा सकता है।

Blog Images2024 07 15t09 37 56 846z Pitru Paksh

हर तिथि के श्राद्ध का अलग महत्व

पं. मनीष दिवाकर ने बताया कि पितरों के निमित्त श्रद्धा से किया गया तर्पण, पिंडदान और दान श्राद्ध कहलाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पितृपक्ष में विधि-विधान से श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। पितृपक्ष की प्रत्येक तिथि का अपना धार्मिक महत्व है।


पितृपक्ष 2026 में किस दिन किस तिथि का श्राद्ध

तारीखवारश्राद्ध तिथि
26 सितंबरशनिवारपूर्णिमा श्राद्ध
27 सितंबररविवारप्रतिपदा श्राद्ध
28 सितंबरसोमवारद्वितीया श्राद्ध
29 सितंबरमंगलवारतृतीया श्राद्ध
30 सितंबरबुधवारचतुर्थी व पंचमी श्राद्ध
1 अक्टूबरगुरुवारषष्ठी श्राद्ध
2 अक्टूबरशुक्रवारसप्तमी श्राद्ध
3 अक्टूबरशनिवारअष्टमी श्राद्ध
4 अक्टूबररविवारनवमी श्राद्ध, मातृ नवमी
5 अक्टूबरसोमवारदशमी श्राद्ध
6 अक्टूबरमंगलवारएकादशी श्राद्ध
7 अक्टूबरबुधवारद्वादशी व मघा श्राद्ध
8 अक्टूबरगुरुवारत्रयोदशी श्राद्ध
9 अक्टूबरशुक्रवारचतुर्दशी श्राद्ध
10 अक्टूबरशनिवारशनैश्चरी अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या

10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या, पितृपक्ष का समापन

10 अक्टूबर को शनैश्चरी अमावस्या और सर्वपितृ अमावस्या के साथ पितृपक्ष का समापन होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार जिन पितरों की श्राद्ध तिथि ज्ञात नहीं है अथवा किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर श्राद्ध नहीं किया जा सका, उनके निमित्त सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध, तर्पण और दान किया जाता है।

पितृपक्ष के दौरान श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार पितरों के निमित्त अन्न, वस्त्र एवं अन्य सामग्री का दान करते हैं। इस अवधि में पितरों का स्मरण कर उनके प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने की परंपरा है।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Anant Chaturdashi 2026 : थमेगी गणेशोत्सव की धूम, अगले बरस तू जल्दी आ के साथ होगी बप्पा की विदाई

जीवीआई नेटवर्क। दस दिनों तक गणपति बप्पा के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति से गूंजता शहर अब गणेशोत्सव के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 25 सितंबर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के साथ गणेशोत्सव का समापन होगा। …

Madhulika Singh September 24, 2026 93

Ganeshotsav 2026: Bappa का ऐसा अनूठा शृंगार पहले नहीं देखा होगा, 2.51 करोड़ के नोटों से सजा दरबार, यहां करें दर्शन

उदयपुर में मन्नत वाले राजा का 2.51 करोड़ रुपये के नोटों से अनूठा श्रृंगार किया गया। पिछले साल 1.55 करोड़ रुपये के नोटों से श्रृंगार हुआ था। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

Madhulika Singh September 23, 2026 72

Jaljhulani Ekadashi 2026 : शाही ठाठ-बाट से निकलेगी ठाकुरजी की रामरेवाड़ी, पिछोला में होगा नवनीर स्नान

उदयपुर में जलझूलनी एकादशी पर मंगलवार को ठाकुरजी की रामरेवाड़ियां शाही लवाजमे के साथ निकलेंगी। जगदीश मंदिर से निकलने वाली रामरेवाड़ी पिछोला के गणगौर घाट पहुंचेगी, जहां शालिग्रामजी का अभिषेक और नवनीर स्नान होगा। शहर में झांकियां, अखाड़ा प्रदर्शन, करतब और ढोल-नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Madhulika Singh September 21, 2026 35

Udaipur Ganeshotsav 2026 : Mumbai की तर्ज पर Udaipur में सजे बप्पा के भव्य दरबार, देखें गणपति पंडालों में क्या है खास

जीवीआई नेटवर्क। झीलों की नगरी उदयपुर इन दिनों गणपति बप्पा की भक्ति में रंगी हुई है। गणेश चतुर्थी के साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों में भव्य पंडाल सज गए हैं। घरों से लेकर प्रमुख चौराहों तक बप्पा की आकर्ष…

Madhulika Singh September 17, 2026 76