Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Exclusive Startups & Innovations

उदयपुर की सबा वेलिम ने बदली पेट फैशन की तस्वीर: कॉलेज की पढ़ाई के साथ शुरू किया स्टार्टअप

उदयपुर की सबा वेलिम ने बदली पेट फैशन की तस्वीर: कॉलेज की पढ़ाई के साथ शुरू किया स्टार्टअप

– iSTART से मिला ₹3 लाख का अनुदान , स्कूल में पालतू जानवर के लिए सिला पहला कपड़ा, आज उसी जुनून से खड़ा किया ‘VELIM’ ब्रांड जीवीआई नेटवर्क। सपने बड़े शहरों या बड़े संसाधनों के मोहताज नहीं होते, बल्कि उ

– iSTART से मिला ₹3 लाख का अनुदान, स्कूल में पालतू जानवर के लिए सिला पहला कपड़ा, आज उसी जुनून से खड़ा किया ‘VELIM’ ब्रांड

जीवीआई नेटवर्क। सपने बड़े शहरों या बड़े संसाधनों के मोहताज नहीं होते, बल्कि उन्हें उड़ान देती है मेहनत, लगन और कुछ नया करने की सोच। उदयपुर की रहने वाली सबा वेलिम ने इस बात को सच साबित किया है। एक दर्जी की बेटी से सफल स्टार्टअप उद्यमी बनने तक का उनका सफर आज युवाओं, खासकर छात्राओं के लिए प्रेरणा बन रहा है।सबा वर्तमान में राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर से बी.ए. अंतिम वर्ष (छठे सेमेस्टर) की पढ़ाई कर रही हैं। वह एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उनके पिता वर्षों से दर्जी का काम करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। बचपन से पिता को कपड़ों की डिजाइनिंग और सिलाई करते देखते-देखते उनके भीतर भी रचनात्मकता और डिजाइनिंग का जुनून पैदा हुआ।

एक छोटे से विचार ने बदल दी जिंदगी

साल 2018 में स्कूल के दिनों में सबा ने अपने पालतू जानवर के लिए पहली बार अपने हाथों से एक छोटा-सा परिधान तैयार किया। उस अनुभव ने उनके मन में एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया—जब परिवार के हर सदस्य के लिए अच्छे कपड़े उपलब्ध हैं, तो परिवार का हिस्सा माने जाने वाले पालतू जानवरों के लिए भारत में गुणवत्तापूर्ण और स्टाइलिश कपड़ों का अपना ब्रांड क्यों नहीं है? यही सवाल धीरे-धीरे उनके स्टार्टअप की नींव बन गया।

रिसर्च, डिजाइन और फिर स्टार्टअप की शुरुआत

सबा ने कई वर्षों तक पेट फैशन इंडस्ट्री का अध्ययन किया। बाजार की जरूरतों को समझा, डिजाइन तैयार किए और लगातार अपने विचार को बेहतर बनाती रहीं। आखिरकार बी.ए. द्वितीय वर्ष के दौरान उन्होंने अपने सपने को साकार करते हुए ‘VELIM’ की शुरुआत की।

क्या है VELIM?

VELIM एक भारतीय प्रीमियम पेट फैशन ब्रांड है, जो पालतू जानवरों के लिए हैंडमेड, कस्टमाइज्ड और आरामदायक कपड़े तथा एक्सेसरीज़ तैयार करता है। ब्रांड का उद्देश्य केवल आकर्षक परिधान बनाना नहीं, बल्कि पालतू जानवरों को परिवार का सदस्य मानते हुए उन्हें बेहतर गुणवत्ता, आराम और स्टाइल उपलब्ध कराना है।

तेजी से बढ़ रहा है पेट फैशन बाजार

भारत में पालतू जानवरों की संख्या और उन पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही पेट फैशन का बाजार भी तेजी से विस्तार कर रहा है। हालांकि, अच्छी फिटिंग, उच्च गुणवत्ता और कस्टमाइज्ड उत्पादों की कमी अब भी महसूस की जाती है। VELIM इसी जरूरत को पूरा करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके सभी उत्पाद प्रीमियम फैब्रिक, आकर्षक डिजाइन और पालतू जानवरों के आराम को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं।

iSTART Rajasthan ने बढ़ाया हौसला

सबा के नवाचार और उद्यमिता को पहचानते हुए iSTART Rajasthan ने उनके स्टार्टअप VELIM को ₹3 लाख का अनुदान प्रदान किया। सबा के अनुसार यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उनके विचार और मेहनत पर सरकार का भरोसा है, जिसने उन्हें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा दी।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

न युद्ध का डर, न आपदा की चिंता... धरती के नीचे बस सकेगी इंसानों की पूरी दुनिया, Udaipur की चर्चिता का अनोखा कॉन्सेप्ट

उदयपुर की चर्चिका सोनी ने Underground Village का अनूठा कॉन्सेप्ट तैयार किया है। अहमदाबाद की नेशनल यूनिवर्सिटी की स्पेस डिजाइन छात्रा ने आपात स्थिति में सुरक्षित और सामान्य जीवन के लिए भूमिगत आवासीय समुदाय की कल्पना की है।

Good Vibes India September 27, 2026 15

उदयपुर के तनय अग्रवाल ने अमेरिका में गाड़े AI के झंडे, Quivly से B2B कंपनियों के काम को बना रहे स्मार्ट

उदयपुर के तनय अग्रवाल अमेरिका में AI startup Quivly के Co-founder और CTO हैं। कंपनी B2B कंपनियों के Customer Success, Account Management और Post-Sales operations को AI agents की मदद से आसान बनाने पर काम कर रही है।

Madhulika Singh September 24, 2026 77