Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local Tourism Exclusive

Udaipur Airport पर 3 सालों में बढ़े 3.16 लाख यात्री, जानिए देश के व्यस्त हवाई अड्डों में उदयपुर किस पायदान पर

Udaipur Airport पर 3 सालों में बढ़े 3.16 लाख यात्री, जानिए देश के व्यस्त हवाई अड्डों में उदयपुर किस पायदान पर

AAI के ताजा आंकड़ों के अनुसार उदयपुर एयरपोर्ट पर यात्री भार 15 लाख से बढ़कर हुआ 18 लाख के पार, 21 प्रतिशत की रिकॉर्ड ग्रोथ जीवीआई नेटवर्क। पर्यटन नगरी उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियो

AAI के ताजा आंकड़ों के अनुसार उदयपुर एयरपोर्ट पर यात्री भार 15 लाख से बढ़कर हुआ 18 लाख के पार, 21 प्रतिशत की रिकॉर्ड ग्रोथ

जीवीआई नेटवर्क। पर्यटन नगरी उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच एयरपोर्ट पर 3,15,996 यात्री बढ़े। इस अवधि में यात्री संख्या 15,03,535 से बढ़कर 18,19,531 हो गई। यानी तीन वित्तीय वर्षों के अंतराल में यात्री भार में करीब 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह आंकड़े एयरपोर्ट अथॉरिटी आॅफ इंडिया की ओर से जारी किए गए हैं। इसमें एएआई ने यात्री भार के आधार पर देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्टों की सूची दी है। इस सूची में 2025-26 में देश के 50 सबसे व्यस्त एयरपोर्टों में महाराणा प्रताप एयरपोर्ट 33वें स्थान पर रहा।

पिछले 2 साल में 1.69 लाख यात्री बढ़े

वित्तीय वर्ष 2024-25 में उदयपुर एयरपोर्ट पर 16,50,607 यात्री दर्ज हुए थे। इसके मुकाबले 2025-26 में संख्या बढ़कर 18,19,531 हो गई। यानी एक वित्तीय वर्ष में ही 1,68,924 यात्री बढ़े। यह करीब 10.2 प्रतिशत की वृद्धि है।

2023-24 से 2025-26 तक एक पायदान ऊपर

दो वित्तीय वर्षों की तुलना में सिर्फ यात्री संख्या ही नहीं बढ़ी, बल्कि सबसे व्यस्त एयरपोर्टों की राष्ट्रीय सूची में उदयपुर की स्थिति भी सुधरी। वित्तीय वर्ष 2023-24 में उदयपुर 34वें स्थान पर था, जो 2025-26 में बढ़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया।

वित्तीय वर्ष यात्री संख्या सबसे व्यस्त एयरपोर्टों में रैंक
2023-24 15,03,535 34
2024-25 16,50,607 33
2025-26 18,19,531 33

राजस्थान का जयपुर 13वें स्थान पर, जोधपुर 48वें पर

यात्री आवागमन के आधार पर देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्टों की सूची में पहले स्थान पर दिल्ली, दूसरे पर मुंबई और तीसरे पर बेंगलूरू एयरपोर्ट हैं। वहीं राजस्थान से जयपुर 13वें, उदयपुर 33वें और जोधपुर 48वें स्थान पर हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर 2025-26 में 56,27,147, उदयपुर में 18,19,531 और जोधपुर में 10,90,554 यात्री दर्ज हुए।

वित्तीय वर्ष के आंकड़े हैं

इस पूरी तुलना में वित्तीय वर्ष को आधार बनाया गया है। 2023-24 का अर्थ 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 और 2025-26 का अर्थ 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 है। इसलिए 21 प्रतिशत की वृद्धि कैलेंडर वर्ष 2023 से 2025 की तुलना नहीं, बल्कि इन दोनों पूरे वित्तीय वर्षों के यात्री यातायात की तुलना है।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Udaipur के MB Hospital में अब पान-गुटखा थूकना पड़ेगा महंगा, 16 अक्टूबर से लगेगा 100 रुपए जुर्माना

Udaipur MB Hospital में 15 दिन चलेगा जागरूकता अभियान, फिर CCTV की निगरानी में होगी कार्रवाई; स्टाफ के लिए भी जीरो टॉलरेंस

Good Vibes India October 1, 2026 46

Udaipur-Salumber के 5,743 विद्यार्थी जाएंगे फील्ड विजिट पर, पीएम श्री हरित विद्यालय योजना में सीखेंगे पर्यावरण संरक्षण के गुर

30 पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थी नर्सरी, उद्यान और नगर निकायों का करेंगे भ्रमण; उदयपुर के 4,381 और सलूंबर के 1,362 विद्यार्थी होंगे शामिल

Good Vibes India September 29, 2026 69

न युद्ध का डर, न आपदा की चिंता... धरती के नीचे बस सकेगी इंसानों की पूरी दुनिया, Udaipur की चर्चिता का अनोखा कॉन्सेप्ट

उदयपुर की चर्चिका सोनी ने Underground Village का अनूठा कॉन्सेप्ट तैयार किया है। अहमदाबाद की नेशनल यूनिवर्सिटी की स्पेस डिजाइन छात्रा ने आपात स्थिति में सुरक्षित और सामान्य जीवन के लिए भूमिगत आवासीय समुदाय की कल्पना की है।

Good Vibes India September 27, 2026 14