Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local Exclusive

बेस्ट सिटीज की लिस्ट में लेकसिटी के पिछड़ने के बाद अब देश के टॉप एयरपोर्ट्स में Udaipur की चमक फीकी

बेस्ट सिटीज की लिस्ट में लेकसिटी के पिछड़ने के बाद अब देश के टॉप एयरपोर्ट्स में Udaipur की चमक फीकी

— कस्टमर सेटिस्फेक्शन रैंकिंग में उदयपुर एयरपोर्ट 12वें स्थान पर फिसला — एएआई की जनवरी-जून 2026 की रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 से बाहर, राजस्थान में जोधपुर ने छोड़ा पीछे — पिछले वर्षों में कई बार रहा

— कस्टमर सेटिस्फेक्शन रैंकिंग में उदयपुर एयरपोर्ट 12वें स्थान पर फिसला
— एएआई की जनवरी-जून 2026 की रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 से बाहर, राजस्थान में जोधपुर ने छोड़ा पीछे
— पिछले वर्षों में कई बार रहा देश के टॉप-3 और सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट्स में रहा शामिल

जीवीआई नेटवर्क। विश्व की सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में लेकसिटी की रैंकिंग में आई गिरावट के बाद अब उदयपुर के महाराणा प्रताप (डबोक) एयरपोर्ट की रैंकिंग को भी झटका लगा है। दरअसल, देशभर के नॉन मेट्रो एयरपोटर्स की कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे में उदयपुर के महाराणा प्रताप (डबोक) एयरपोर्ट की रैंकिंग इस बार गिर गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी हर 6 माह में जारी होने वाली जनवरी से जून 2026 की रैंकिंग में एयरपोर्ट 12वें स्थान पर खिसक गया। पिछले कई वर्षों से लगातार टॉप-5 और टॉप-3 में अपनी जगह बनाए रखने वाला उदयपुर एयरपोर्ट पहली बार टॉप-10 से भी बाहर हो गया है।
यह गिरावट ऐसे समय आई है जब एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन के निर्माण और विस्तार कार्य पर सबसे अधिक फोकस किया जा रहा है। लेकिन यात्रियों की संतुष्टि के पैमाने पर एयरपोर्ट पिछड़ गया है। इससे साफ संकेत मिलता है कि अब नए टर्मिनल की शुरुआत के साथ ही यात्रियों के अनुभव, सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता पर भी समान रूप से ध्यान देना होगा।

राजस्थान में भी पिछड़ा उदयपुर

ताजा सर्वे में राजस्थान के तीन एयरपोर्ट टॉप-15 में शामिल हुए हैं। इनमें जोधपुर को 10वीं रैंक (स्कोर 4.88), उदयपुर को 12वीं रैंक (स्कोर 4.86) और किशनगढ़ को 13वीं रैंक (स्कोर 4.85) मिली है। यानी इस बार जोधपुर एयरपोर्ट उदयपुर से आगे रहा, जबकि किशनगढ़ भी बेहद मामूली अंतर से पीछे रहा।

पहले कई बार बना था देश का सर्वश्रेष्ठ

उदयपुर एयरपोर्ट की पहचान लंबे समय तक देश के सबसे पसंदीदा एयरपोर्ट्स में रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे में यह कई बार देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट चुना गया। इसके अलावा लगातार कई सर्वे में टॉप-3 और टॉप-5 में स्थान बनाए रखा। बेहतर साफ-सफाई, आसान यात्री सुविधाएं, समयबद्ध संचालन और शांत वातावरण इसकी खास पहचान रहे हैं।

नए टर्मिनल के बीच बढ़ी चुनौती

डबोक एयरपोर्ट पर वर्तमान में नए टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे भविष्य में यात्रियों की क्षमता और सुविधाएं बढ़ेंगी। हालांकि ताजा सर्वे ने संकेत दिया है कि निर्माण कार्य के साथ-साथ मौजूदा यात्री सुविधाओं, प्रतीक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सूचना प्रणाली, स्टाफ व्यवहार और सेवा गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

udaipur airport

इस साल की रैंकिंग जनवरी से जून 2026 में —

रैंक – हवाई अड्डा – स्कोर
1 खजुराहो — 4.98
1 औरंगाबाद — 4.98
2 मदुरै — 4.97
2 विजयवाड़ा — 4.97
3 भोपाल — 4.96
3 वडोदरा — 4.96
3 जामनगर — 4.96
3 रांची — 4.96
4 ग्वालियर — 4.95
4 गया — 4.95
5 कुल्लू-मनाली — 4.94
5 अयोध्या — 4.94
6 हुबली — 4.93
6 जम्मू — 4.93
6 अगरतला — 4.93
7 लेह — 4.92
7 जबलपुर — 4.92
8 देवघर — 4.91
8 राजमुंदरी — 4.91
9 कोल्हापुर — 4.89
9 बेलगावी — 4.89
9 तूतीकोरिन — 4.89
9 प्रयागराज — 4.89
9 बारापानी (शिलांग)— 4.89
10 बरेली — 4.88
10 जोधपुर — 4.88
10 आगरा — 4.88
10 विशाखापट्टनम — 4.88
11 कडप्पा — 4.87
11 शिमला — 4.87
12 उदयपुर — 4.86
12 भावनगर — 4.86
13 किशनगढ़ — 4.85
14 सूरत — 4.84
14 पुडुचेरी — 4.84
15 गग्गल (कांगड़ा) — 4.83
16 दरभंगा — 4.82
17 पंतनगर — 4.80
18 तिरुपति — 4.79
18 सेलम — 4.79
19 कानपुर (चकेरी) — 4.78
20 राजकोट — 4.76
21 जैसलमेर — 4.75
22 झारसुगुड़ा — 4.72
22 कालाबुर्गी — 4.72
23 लखीमपुर (लीलाबाड़ी) — 4.68
24 बागडोगरा — 4.66
25 पूर्णिया — 4.65
26 जोरहाट — 4.62
27 सिलचर — 4.55
27 केशोद (जूनागढ़) — 4.55
28 दीमापुर — 4.45
28 डिब्रूगढ़ — 4.45
29 इम्फाल — 4.44
30 भुज — 4.43
31 ईटानगर — 4.41
32 गोरखपुर — 4.39
33 दीव — 4.29
34 मैसूरु — 4.18
35 अगाती — 4.06

जानिए उदयपुर एयरपोर्ट की पिछले कुछ सालों की जनवरी से जून की सीएसआर रैंकिंग —
— 2020, 2021 और 2022 में उदयपुर एयरपोर्ट ने कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे में देश में पहला स्थान हासिल किया।
— वर्ष 2023 में दूसरे स्थान पर रहा।
— वर्ष 2024 में दूसरे स्थान पर और 2025 में संयुक्त रूप से प्रथम भोपाल, खजुराहो के साथ।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Udaipur के MB Hospital में अब पान-गुटखा थूकना पड़ेगा महंगा, 16 अक्टूबर से लगेगा 100 रुपए जुर्माना

Udaipur MB Hospital में 15 दिन चलेगा जागरूकता अभियान, फिर CCTV की निगरानी में होगी कार्रवाई; स्टाफ के लिए भी जीरो टॉलरेंस

Good Vibes India October 1, 2026 47

Udaipur-Salumber के 5,743 विद्यार्थी जाएंगे फील्ड विजिट पर, पीएम श्री हरित विद्यालय योजना में सीखेंगे पर्यावरण संरक्षण के गुर

30 पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थी नर्सरी, उद्यान और नगर निकायों का करेंगे भ्रमण; उदयपुर के 4,381 और सलूंबर के 1,362 विद्यार्थी होंगे शामिल

Good Vibes India September 29, 2026 69

न युद्ध का डर, न आपदा की चिंता... धरती के नीचे बस सकेगी इंसानों की पूरी दुनिया, Udaipur की चर्चिता का अनोखा कॉन्सेप्ट

उदयपुर की चर्चिका सोनी ने Underground Village का अनूठा कॉन्सेप्ट तैयार किया है। अहमदाबाद की नेशनल यूनिवर्सिटी की स्पेस डिजाइन छात्रा ने आपात स्थिति में सुरक्षित और सामान्य जीवन के लिए भूमिगत आवासीय समुदाय की कल्पना की है।

Good Vibes India September 27, 2026 15