Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local Tourism

देश में दूसरी पसंद बना लेकसिटी, Goa के बाद Udaipur सबसे ज्यादा हुआ सर्च

देश में दूसरी पसंद बना लेकसिटी, Goa के बाद Udaipur सबसे ज्यादा हुआ सर्च

— रक्षाबंधन पर उदयपुर की होटल बुकिंग्स भी पिछले साल से 83% बढ़ी — राखी और जन्माष्टमी लॉन्ग वीकेंड के लिए जीवीआई नेटवर्क। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के आसपास बने लॉन्ग वीकेंड ने उदयपुर के पर्यटन कारोबार क

— रक्षाबंधन पर उदयपुर की होटल बुकिंग्स भी पिछले साल से 83% बढ़ी
— राखी और जन्माष्टमी लॉन्ग वीकेंड के लिए

जीवीआई नेटवर्क। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के आसपास बने लॉन्ग वीकेंड ने उदयपुर के पर्यटन कारोबार को फिर रफ्तार दे दी है। ट्रैवल प्लेटफॉर्म क्लियर ट्रिप के ट्रेवल ट्रेंड्स ट्रेकर ‘पीका बू’ के आंकड़ों के अनुसार, रक्षाबंधन के दौरान उदयपुर में होटल बुकिंग पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 83 प्रतिशत बढ़ी है। इसी अवधि में दिल्ली में भी होटल बुकिंग में 83 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज हुई।
रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त को शुक्रवार के दिन यानी वीकेंड पर है और इसके आसपास छुट्टियों का लंबा मौका बन रहा है। ऐसे में घर जाने के साथ-साथ लोग छोटे पर्यटन अवकाश की ओर भी रुख कर रहे हैं। क्लियर ट्रिप के आंकड़े बताते हैं कि देश के कई शहरों में त्योहार के कारण यात्रा मांग बढ़ी है। उत्तर भारत में लखनऊ की हवाई बुकिंग में 96 प्रतिशत, भोपाल में 86 प्रतिशत, इंदौर में 82 प्रतिशत, रायपुर में 75 प्रतिशत और पटना में 58 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज हुई।

जन्माष्टमी पर गोवा के बाद उदयपुर सबकी पसंद

उदयपुर के लिए दूसरी बड़ी बात जन्माष्टमी लॉन्ग वीकेंड से जुड़ी है। अगोडा के अकोमोडेशन—सर्च डाटा में उदयपुर देश का दूसरा सबसे ज्यादा खोजा गया घरेलू पर्यटन गंतव्य रहा। इस सूची में गोवा पहले और उदयपुर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि मुंबई तीसरे स्थान पर था। यह आंकड़ा 1 मई से 31 जुलाई 2026 के बीच किए गए अकोमोडेशन सर्चेज पर आधारित है, जिनमें आगामी रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के लॉन्ग वीकेंड के लिए यात्रियों की रुचि देखी गई। जन्माष्टमी के लिए घरेलू गंतव्यों की सूची में गोवा के बाद उदयपुर और मुंबई शीर्ष पर रहे।

त्योहार के साथ बढ़ रहा शॉर्ट गेटअवे ट्रेंड

ट्रैवल कंपनियों के आंकड़े बताते हैं कि इस बार त्योहार केवल घर लौटने तक सीमित नहीं हैं। कई यात्री छुट्टियों को छोटे पर्यटन ब्रेक में बदल रहे हैं। क्लियर ट्रिप के आंकड़ों में रक्षाबंधन के दौरान एक ओर उत्तर और मध्य भारत के शहरों से घर लौटने के लिए हवाई बुकिंग बढ़ी, वहीं दूसरी ओर उदयपुर जैसे पर्यटन शहरों में होटल बुकिंग में तेज उछाल आया। उदयपुर के लिए यह ट्रेंड खास मायने रखता है, क्योंकि मानसून के दौरान शहर की झीलें, हरियाली और आसपास के पर्यटन स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। लॉन्ग वीकेंड इस मांग को और बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Udaipur के MB Hospital में अब पान-गुटखा थूकना पड़ेगा महंगा, 16 अक्टूबर से लगेगा 100 रुपए जुर्माना

Udaipur MB Hospital में 15 दिन चलेगा जागरूकता अभियान, फिर CCTV की निगरानी में होगी कार्रवाई; स्टाफ के लिए भी जीरो टॉलरेंस

Good Vibes India October 1, 2026 46

Udaipur-Salumber के 5,743 विद्यार्थी जाएंगे फील्ड विजिट पर, पीएम श्री हरित विद्यालय योजना में सीखेंगे पर्यावरण संरक्षण के गुर

30 पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थी नर्सरी, उद्यान और नगर निकायों का करेंगे भ्रमण; उदयपुर के 4,381 और सलूंबर के 1,362 विद्यार्थी होंगे शामिल

Good Vibes India September 29, 2026 68

न युद्ध का डर, न आपदा की चिंता... धरती के नीचे बस सकेगी इंसानों की पूरी दुनिया, Udaipur की चर्चिता का अनोखा कॉन्सेप्ट

उदयपुर की चर्चिका सोनी ने Underground Village का अनूठा कॉन्सेप्ट तैयार किया है। अहमदाबाद की नेशनल यूनिवर्सिटी की स्पेस डिजाइन छात्रा ने आपात स्थिति में सुरक्षित और सामान्य जीवन के लिए भूमिगत आवासीय समुदाय की कल्पना की है।

Good Vibes India September 27, 2026 14