Skip to content
Wednesday, November 18, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local Tourism

दिवाली पर उदयपुर में ऐसा क्या खास कि देशभर से उमड़ पड़े सैलानी? होटल 90% फुल, 9 महीने में 14.69 लाख पहुंचे पर्यटक

Bb68fa3f 0b35 429c 9e86 E4525a498f99

दिवाली की छुट्टियों में उदयपुर में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जनवरी से सितंबर तक 14.69 लाख पर्यटक पहुंचे, जबकि होटल बुकिंग 90 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।

GVI NETWORK. दिवाली की छुट्टियों में झीलों की नगरी उदयपुर पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हैं तो होटल और रिसॉर्ट में भी बुकिंग का आंकड़ा 90 प्रतिशत के पार पहुंच गया है। गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक परिवार के साथ उदयपुर पहुंच रहे हैं। झीलों का आकर्षण, रोशनी से सजे बाजार, राजस्थानी संस्कृति और आसपास के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों को मेवाड़ की ओर खींच रहे हैं।

दिवाली के इस पर्यटन उछाल के बीच पर्यटन विभाग के आंकड़े भी उदयपुर की बढ़ती लोकप्रियता की पुष्टि कर रहे हैं। जनवरी से सितंबर 2026 तक शहर में कुल 14 लाख 69 हजार 750 पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया। इनमें 13 लाख 73 हजार घरेलू और 96 हजार 750 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

सितंबर में पिछले साल से 10.1% अधिक पहुंचे पर्यटक

पर्यटन विभाग के अनुसार, सितंबर 2026 में 1 लाख 78 हजार 997 पर्यटक उदयपुर पहुंचे। इनमें 1 लाख 71 हजार 550 भारतीय और 7,447 विदेशी पर्यटक शामिल थे। पिछले साल सितंबर में कुल 1 लाख 62 हजार 522 पर्यटक आए थे। इस तरह एक साल में पर्यटकों की संख्या में 16,475 का इजाफा हुआ, जो करीब 10.1 प्रतिशत अधिक है।

पर्यटकों की संख्या में इस बढ़ोतरी का प्रमुख आधार घरेलू पर्यटन रहा। पिछले साल की तुलना में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 16,550 की वृद्धि हुई, जबकि विदेशी पर्यटकों की आवक में 75 की मामूली कमी दर्ज की गई।

4770dbab Fe14 4f03 A322 Aa98f35ac0e0

होटल बुकिंग 90% पार, गुजरात से सबसे ज्यादा पर्यटकों की आवक

दिवाली के दौरान उदयपुर के होटल और रिसॉर्ट में भी पर्यटकों की अच्छी आवक बनी हुई है। उदयपुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के अनुसार, दिवाली से पहले होटलों में करीब 50 प्रतिशत एडवांस बुकिंग थी, जो अब बढ़कर 90 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

दिवाली से लाभ पंचमी तक गुजरात में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अवकाश रहने के कारण वहां से बड़ी संख्या में परिवार तीन से पांच दिन की यात्रा पर मेवाड़ पहुंच रहे हैं। कई पर्यटक अपनी यात्रा ऋषभदेव स्थित केसरियाजी मंदिर में दर्शन से शुरू कर रहे हैं। इसके बाद उदयपुर, नाथद्वारा, कुंभलगढ़ और रणकपुर जैसे पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से भी पर्यटकों की अच्छी आवक हो रही है।

READ MORE : 15 दिन में बनाई ऐसी पेंटिंग कि राष्ट्रपति भी हुईं प्रभावित, अब राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में मिलेगी जगह, जानिए, किस कलाकार ने किया ये कमाल


पिछोला में बोटिंग के लिए लंबी कतारें, शाम को बढ़ रही भीड़

दिवाली की छुट्टियों में पिछोला झील, फतहसागर, दूधतलाई, करणी माता रोप-वे, सिटी पैलेस और सहेलियों की बाड़ी पर्यटकों से गुलजार हैं। खासकर शाम के समय झीलों के किनारे और प्रमुख पर्यटन मार्गों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ रही है।

पिछोला झील में बोटिंग पर्यटकों के पसंदीदा आकर्षणों में शामिल है। यहां बोटिंग के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। बोट संचालन कंपनी के मैनेजर योगेंद्र सिंह बघेल के अनुसार, दोपहर 12 बजे के बाद पर्यटकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होती है। कई बार भीड़ के कारण कुछ पर्यटकों को बिना बोटिंग किए ही लौटना पड़ रहा है। पीक सीजन को देखते हुए शाम के समय बोटिंग की अवधि डेढ़ घंटे बढ़ाने की मांग भी उठाई गई है।

7324b48a F8f3 438e 85ba C11e15ca039d

पर्यटकों की भीड़ से ट्रैफिक और परिवहन पर दबाव

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ शहर की यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ रहा है। पिछोला, दूधतलाई, सिटी पैलेस और फतहसागर की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम जैसी स्थिति बन रही है। गुजरात-राजस्थान रूट पर ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ा है, वहीं निजी बसों के किरायों में भी तेजी देखी जा रही है।

जनवरी से सितंबर तक 14.69 लाख पर्यटक पहुंचे उदयपुर

पर्यटन विभाग के नौ महीने के आंकड़े बताते हैं कि उदयपुर में घरेलू पर्यटन की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही है। जनवरी में 2.44 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे, जबकि अगस्त में भी 1.83 लाख से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ। अप्रैल और मई में पर्यटकों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन मानसून के बाद अगस्त और सितंबर में फिर तेजी देखने को मिली।

दिवाली के दौरान पर्यटकों की मौजूदा भीड़ और होटल बुकिंग के आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि उदयपुर का पर्यटन सीजन पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। झीलों, ऐतिहासिक विरासत और राजस्थानी आतिथ्य का आकर्षण एक बार फिर देशभर के सैलानियों को मेवाड़ की ओर खींच रहा है।


महीनाभारतीय पर्यटकविदेशी पर्यटककुल पर्यटक
जनवरी2,25,00019,5582,44,558
फरवरी1,56,00024,9571,80,957
मार्च1,55,00018,8101,73,810
अप्रैल97,8007,8541,05,654
मई1,06,7502,5971,09,347
जून1,41,0002,5391,43,539
जुलाई1,45,0005,4461,50,446
अगस्त1,75,9007,5421,83,442
सितंबर1,71,5507,4471,78,997
कुल13,73,00096,75014,69,750
Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Rajasthan Teaching Associate Exam 2026: 17 नवंबर को परीक्षा, अभ्यर्थी 5 दिन रोडवेज में कर सकेंगे मुफ्त सफर

Rajasthan Teaching Associate Exam 2026 17 नवंबर को होगी। अभ्यर्थियों को 15 से 19 नवंबर तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उदयपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Good Vibes India November 16, 2026 45

Udaipur Education Ranking 2026: शाला दर्पण रैंकिंग में उदयपुर फिसड्डी, 41 जिलों में निचले से तीसरे स्थान पर, जानिए, किस जिले की क्या है रैंकिंग

Rajasthan Shala Darpan की अक्टूबर 2026 जिला रैंकिंग में उदयपुर 41 जिलों में 39वें स्थान पर रहा। 60 अंकों के साथ जिला प्रदेश के तीन सबसे पिछड़े जिलों में शामिल हुआ। सीकर 90 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा।

Madhulika Singh November 16, 2026 59

Udaipur Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, झीलों के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उदयपुर में छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। फतहसागर, गोवर्धन सागर सहित शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने पारणा किया।

Madhulika Singh November 16, 2026 55

Udaipur-Hyderabad के बीच बढ़ेंगी Indigo की उड़ानें, 21 नवंबर से डेली फ्लाइट, दिसंबर से अतिरिक्त उड़ानें, जानिए, पूरा शेड्यूल

उदयपुर-हैदराबाद के बीच इंडिगो की नई डेली फ्लाइट 21 नवंबर से शुरू होगी। दिसंबर से बुधवार और गुरुवार को भी अतिरिक्त उड़ानें प्रस्तावित। जानें फ्लाइट का समय और पूरा शेड्यूल।

Madhulika Singh November 16, 2026 59