Skip to content
Wednesday, October 14, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local Career

24 जुलाई को 72 पदों के लिए होगी महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा

24 जुलाई को 72 पदों के लिए होगी महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा

प्रदेश के 14 जिलों में होगी परीक्षा, 150 प्रश्न हल करने के लिए मिलेंगे 3 घंटे जीवीआई नेटवर्क। महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक (सीधी भर्ती)-2026 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परी

प्रदेश के 14 जिलों में होगी परीक्षा, 150 प्रश्न हल करने के लिए मिलेंगे 3 घंटे

जीवीआई नेटवर्क। महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक (सीधी भर्ती)-2026 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। भर्ती परीक्षा 24 जुलाई को प्रदेश के 14 जिलों में आयोजित होगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 72 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 57 और अनुसूचित क्षेत्र के 15 पद शामिल हैं।
बोर्ड ने इस भर्ती के लिए 7 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। पहले परीक्षा से पूर्व आवेदन में संशोधन का अवसर दिया जाना था, लेकिन अब अभ्यर्थी परीक्षा के बाद 31 जुलाई से 6 अगस्त के बीच अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड अलग से विस्तृत सूचना जारी करेगा।

ऐसा होगा परीक्षा पैटर्न

भर्ती परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) होगी। इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 200 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई (1/3) अंक की निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
प्रश्नपत्र दो भागों में विभाजित होगा। पहले खंड में सामान्य विषयों से 115 अंक तथा दूसरे खंड में पोषण एवं शिशु विकास से संबंधित 85 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का स्तर स्नातक रहेगा और प्रश्नपत्र हिंदी एवं अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संशोधन का अवसर केवल 31 जुलाई से 6 अगस्त तक ही मिलेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा और संशोधन संबंधी नवीनतम सूचनाओं के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।


— प्रवेश पत्र में दिए गए रिपोर्टिंग समय से पर्याप्त पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
— सुनिश्चित करें कि आपके मूल फोटो पहचान पत्र पर लगी फोटो हाल की हो और प्रवेश पत्र पर मुद्रित फोटो से मेल खाती हो। जिन अभ्यर्थियों के फोटो पहचान पत्र पर लगी फोटो 3 वर्ष या उससे अधिक पुरानी है, उन्हें परीक्षा से पहले उसे अपडेट करा लेना चाहिए।
— परीक्षा दिवस से पहले प्रवेश पत्र पर अंकित अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय तथा अन्य व्यक्तिगत विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें।
— परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को लेकर न जाएं।
— परीक्षा समाप्त होने के बाद भी प्रवेश पत्र की एक प्रति सुरक्षित रखें, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Udaipur से Noida-Navi Mumbai के लिए Indigo की सीधी उड़ानें जल्द , जानें शेड्यूल, Akasa Air भी बढ़ाएगी कनेक्टिविटी

उदयपुर से नोएडा और नवी मुंबई के लिए इंडिगो की सीधी उड़ानें शुरू होंगी। जानें फ्लाइट नंबर, समय और शेड्यूल। अकासा एयर की मुंबई-बेंगलुरु उड़ानों की जानकारी भी पढ़ेंजीवीआई नेटवर्क।

Good Vibes India October 12, 2026 65

जिसे तस्वीरों में देखा था, सामने देखकर रह गए दंग; 880 बुजुर्गों ने किए जगन्नाथपुरी के दर्शन

जगन्नाथपुरी में 880 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों की बरसों पुरानी आस पूरी हुई। भगवान जगन्नाथ के दर्शन करते ही कई बुजुर्ग भावुक हो गए। यात्रियों ने ध्वज परिवर्तन के साथ पुरी बीच, कोणार्क सूर्य मंदिर और लिंगराज मंदिर के भी दर्शन किए।

Good Vibes India October 7, 2026 104

Udaipur के MB Hospital में अब पान-गुटखा थूकना पड़ेगा महंगा, 16 अक्टूबर से लगेगा 100 रुपए जुर्माना

Udaipur MB Hospital में 15 दिन चलेगा जागरूकता अभियान, फिर CCTV की निगरानी में होगी कार्रवाई; स्टाफ के लिए भी जीरो टॉलरेंस

Good Vibes India October 1, 2026 74