Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Entertainment

क्या आपको भी है बॉर्डर 2 का इंतजार, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन होगी रिलीज

क्या आपको भी है बॉर्डर 2 का इंतजार, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन होगी रिलीज

— सनी देओल समेत स्टारकास्ट का दमदार अवतार, 1971 की जंग की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म पीवीआई न्यूज। देशभक्ति सिनेमा की विरासत एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर आ

— सनी देओल समेत स्टारकास्ट का दमदार अवतार, 1971 की जंग की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म

पीवीआई न्यूज। देशभक्ति सिनेमा की विरासत एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा थी, जो ट्रेलर रिलीज के बाद और तेज हो गई है।

सनी देओल ने सोशल मीडिया के जरिए पहले ही ट्रेलर रिलीज की आधिकारिक पुष्टि कर दी थी। अब मेकर्स ने ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए ऐतिहासिक युद्ध की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर में युद्ध का रोमांच, सैनिकों का साहस और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान की भावना प्रभावशाली ढंग से उभरकर सामने आती है।

टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी ट्रेलर में सनी देओल भारतीय सेना के मेजर जनरल हरदेव सिंह कलेर से प्रेरित किरदार फतेह सिंह कलेर के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके दमदार डायलॉग्स और गंभीर अभिनय ने ट्रेलर को खास बना दिया है। वहीं वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अपने-अपने किरदारों में मजबूती से कहानी को आगे बढ़ाते दिख रहे हैं।

बॉर्डर 2 की कहानी 1971 की उस ऐतिहासिक जंग पर आधारित है, जो सीमावर्ती इलाकों में 13 दिनों तक चली और जिसमें भारतीय सेना ने विजय हासिल की थी। इस फिल्म के जरिए उन शहीदों और वीर जवानों की गाथा को श्रद्धांजलि दी गई है, जिनके साहस और बलिदान ने इतिहास रचा।

गौरतलब है कि बॉर्डर 2, वर्ष 1997 में रिलीज हुई निर्देशक जेपी दत्ता की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है, जिसने देशभक्ति सिनेमा को नई पहचान दी थी।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

सिर्फ 2 करोड़ का बजट, कमाई 200 करोड़ पार! ‘Hanuman Ansh’ ने बॉक्स ऑफिस पर कैसे रचा इतिहास जा​निए..

पहले दो हफ्तों में महज 1.5 करोड़ की कमाई, फिर बदली किस्मत, छठे हफ्ते में भी जारी है फिल्म की शानदार रफ्तार

Good Vibes India September 14, 2026 22

Udaipur के डॉ.अनुज पहुंचे KBC की हॉट सीट पर, अमिताभ बच्चन के सामने ऐसा क्या कहा कि जीत लिया महानायक का दिल

KBC Season 18 में उदयपुर के डॉ. अनुज भटनागर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे और 5 लाख रुपए जीते। गजल-शायरी से जीता बिग बी का दिल, पत्नी ने मांगा हीरे का हार जीवीआई नेटवर्क। उदयपुर के रहने वाले डॉ

Madhulika Singh August 30, 2026 20

लेकसिटी से ड्रीमसिटी मुंबई तक.. ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में चमक रहे प्रणय जोशी

-10 साल की उम्र में देखा सपना, अब राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान, पिता के संघर्ष से मिली सीख जीवीआई नेटवर्क। सपने वही सच होते हैं, जिन्हें मुश्किलों के बावजूद छोड़ने से इनकार कर दिया जाए। उदयपुर के युवा

Madhulika Singh July 27, 2026 9

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या करने जा रहे हैं दूसरी शादी, महिका शर्मा संग इस खूबसूरत शहर में लेंगे फेरे

सोशल मीडिया पर वायरल हुई दूसरी शादी की चर्चा, कपल की ओर से अब तक नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि जीवीआई नेटवर्क। Hardik Pandya Second Marriage को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। भारतीय क्रिकेट

Madhulika Singh May 16, 2026 16