Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Utility News

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, जान लें पूरी प्रक्रिया

Birth Death Certificate

जन्म-मृत्यु के देरी से होने वाले पंजीकरण के नियम 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे। एक से दो साल की देरी पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट और दो साल से अधिक देरी पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य होगी।

जीवीआई नेटवर्क। जन्म या मृत्यु का पंजीकरण समय पर नहीं करवाने वालों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2026 के प्रावधान 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। नए प्रावधानों में देरी से होने वाले जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक कड़ा और सत्यापन आधारित किया गया है। केंद्र सरकार के अनुसार, संशोधन में एक साल से अधिक देरी वाले मामलों के लिए सक्षम कार्यपालक मजिस्ट्रेट और दो साल से अधिक देरी वाले मामलों के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की मंजूरी का प्रावधान है।

उदयपुर में अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने जिले के संबंधित अधिकारियों को 1 अक्टूबर से संशोधित प्रावधानों की अनिवार्य रूप से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


READ MORE : अक्टूबर में रेल यात्रियों को राहत: Udaipur-Jaipur और Udaipur-Asarva ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच


1 से 2 साल की देरी पर DM या SDM की मंजूरी

यदि जन्म या मृत्यु की सूचना घटना के एक साल बाद लेकिन दो साल के भीतर दी जाती है, तो पंजीकरण के लिए संबंधित क्षेत्र के जिला मजिस्ट्रेट, उपखंड मजिस्ट्रेट या जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधिकृत कार्यपालक मजिस्ट्रेट का आदेश आवश्यक होगा। इसके लिए घटना की सत्यता का सत्यापन और निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।


दो साल से ज्यादा देरी पर कोर्ट का आदेश

यदि जन्म या मृत्यु के पंजीकरण में दो साल से अधिक की देरी हो जाती है, तो अब संबंधित मामले में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (JMFC) के आदेश की आवश्यकता होगी। आदेश से पहले घटना की शुद्धता का सत्यापन किया जाएगा और निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।


देरी जितनी ज्यादा, प्रक्रिया उतनी अलग

नए प्रावधानों में देरी की अवधि के आधार पर दो स्तर की व्यवस्था की गई है। यानी एक साल से अधिक लेकिन दो साल तक की देरी पर मामला कार्यपालक मजिस्ट्रेट के स्तर पर जाएगा, जबकि दो साल से अधिक पुराने मामलों में न्यायिक मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी होगी।

नए नियमों का उद्देश्य देर से होने वाले पंजीकरण में सत्यापन को मजबूत करना और जन्म-मृत्यु के रिकॉर्ड को अधिक विश्वसनीय बनाना है।


एक नजर में नए नियम

पंजीकरण में देरीजरूरी मंजूरी
1 साल से अधिक, 2 साल तकDM/SDM/अधिकृत कार्यपालक मजिस्ट्रेट
2 साल से अधिकप्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
दोनों मामलों मेंसत्यापन + निर्धारित शुल्क
G
Written by

Good Vibes India

The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.

Related Stories

अक्टूबर में रेल यात्रियों को राहत: Udaipur-Jaipur और Udaipur-Asarva ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

अक्टूबर में त्योहारों के बीच रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे 48 जोड़ी ट्रेनों में 135 अतिरिक्त कोच लगाएगा। उदयपुर-जयपुर और उदयपुर-असारवा रेलसेवा में भी अतिरिक्त कोच बढ़ेंगे।

Good Vibes India September 29, 2026 55

बैंक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम, 28 से 30 सितंबर तक रहेगा कामकाज प्रभावित

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए SBI समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी शाखा संबंधी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी है। ग्राहक ATM, CSP, इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी वैकल्पिक सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए खुले रहेंगे।

Madhulika Singh September 24, 2026 94

Udaipur-Surat Vande Bharat 3 अक्टूबर से होगी नियमित, 2 अक्टूबर को उदयपुर में भव्य स्वागत, जानें पूरा रूट और टाइमिंग

उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी। 2 अक्टूबर को ट्रेन उदयपुर पहुंचेगी। जानें पूरा रूट, स्टॉपेज, टाइमिंग और यात्रियों के लिए क्या बदलेगा।

Madhulika Singh September 23, 2026 84

E-Challan Scam Alert: “आपका चालान कट गया है” मैसेज से रहें सावधान, राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी

जीवीआई नेटवर्क। अगर आपके मोबाइल पर “आपका चालान कट गया है, तुरंत भुगतान करें” जैसा मैसेज आता है, तो सतर्क हो जाइए। यह E-Challan Scam हो सकता है। राजस्थान पुलिस ने डिजिटल ठगी के इस नए तरीके को लेकर अलर्

Madhulika Singh April 27, 2026 9