Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Utility News

अक्टूबर में रेल यात्रियों को राहत: Udaipur-Jaipur और Udaipur-Asarva ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

Indian Rail

अक्टूबर में त्योहारों के बीच रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे 48 जोड़ी ट्रेनों में 135 अतिरिक्त कोच लगाएगा। उदयपुर-जयपुर और उदयपुर-असारवा रेलसेवा में भी अतिरिक्त कोच बढ़ेंगे।

जीवीआई नेटवर्क। अक्टूबर में त्योहारों के चलते बढ़ने वाले यात्री दबाव को देखते हुए रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 48 जोड़ी रेलसेवाओं में कुल 135 अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से लगाने का फैसला किया है। इनमें उदयपुर से जुड़ी उदयपुर-जयपुर और उदयपुर-असारवा रेलसेवाएं भी शामिल हैं।


उदयपुर-जयपुर ट्रेन में बढ़ेगा अतिरिक्त कोच

गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर में एक अतिरिक्त साधारण श्रेणी का कोच लगाया जाएगा। जयपुर से यह अतिरिक्त कोच 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक और उदयपुर सिटी से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

इससे जयपुर और उदयपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीट क्षमता मिलेगी।


Read More :  Udaipur-Surat Vande Bharat 3 अक्टूबर से होगी नियमित, 2 अक्टूबर को उदयपुर में भव्य स्वागत, जानें पूरा रूट और टाइमिंग


उदयपुर-असारवा ट्रेन में भी अतिरिक्त डिब्बा

गाड़ी संख्या 20987/20988 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी में भी एक अतिरिक्त साधारण श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा। उदयपुर सिटी से यह सुविधा 1 से 31 अक्टूबर और असारवा से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रहेगी।

इन रूटों पर भी बढ़ेगी ट्रेन की क्षमता

रेलवे ने यात्री मांग को देखते हुए जयपुर-जोधपुर, अजमेर-अमृतसर, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस, जोधपुर-इंदौर, इंदौर-भगत की कोठी और जोधपुर-वाराणसी सहित कई रेलसेवाओं में भी अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। अलग-अलग रेलसेवाओं में जरूरत के अनुसार साधारण, स्लीपर और एसी श्रेणी के कोच बढ़ाए जाएंगे।

रेलवे के अनुसार अक्टूबर में त्योहारों और बढ़ते यात्री यातायात के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अस्थायी व्यवस्था की जा रही है।

G
Written by

Good Vibes India

The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.

Related Stories

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, जान लें पूरी प्रक्रिया

जन्म-मृत्यु के देरी से होने वाले पंजीकरण के नियम 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे। एक से दो साल की देरी पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट और दो साल से अधिक देरी पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य होगी।

Good Vibes India September 29, 2026 41

बैंक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम, 28 से 30 सितंबर तक रहेगा कामकाज प्रभावित

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए SBI समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी शाखा संबंधी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी है। ग्राहक ATM, CSP, इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी वैकल्पिक सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए खुले रहेंगे।

Madhulika Singh September 24, 2026 94

Udaipur-Surat Vande Bharat 3 अक्टूबर से होगी नियमित, 2 अक्टूबर को उदयपुर में भव्य स्वागत, जानें पूरा रूट और टाइमिंग

उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी। 2 अक्टूबर को ट्रेन उदयपुर पहुंचेगी। जानें पूरा रूट, स्टॉपेज, टाइमिंग और यात्रियों के लिए क्या बदलेगा।

Madhulika Singh September 23, 2026 84

E-Challan Scam Alert: “आपका चालान कट गया है” मैसेज से रहें सावधान, राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी

जीवीआई नेटवर्क। अगर आपके मोबाइल पर “आपका चालान कट गया है, तुरंत भुगतान करें” जैसा मैसेज आता है, तो सतर्क हो जाइए। यह E-Challan Scam हो सकता है। राजस्थान पुलिस ने डिजिटल ठगी के इस नए तरीके को लेकर अलर्

Madhulika Singh April 27, 2026 9