Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Career

JEE Advanced 2026 का शेड्यूल जारी: 23 अप्रैल से आवेदन, 17 मई को दो सत्रों में परीक्षा

JEE Advanced 2026 का शेड्यूल जारी: 23 अप्रैल से आवेदन, 17 मई को दो सत्रों में परीक्षा

11 मई से एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड जीवीआई नेटवर्क। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली Joint Entrance Examination (Advanced) 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया ग

11 मई से एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड

जीवीआई नेटवर्क। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली Joint Entrance Examination (Advanced) 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन Indian Institute of Technology Roorkee (आईआईटी रुड़की) द्वारा किया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार विदेशी छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि भारतीय अभ्यर्थी 23 अप्रैल से 2 मई तक आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

17 मई को दो पालियों में होगी परीक्षा

जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को एक ही दिन में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।

पेपर-1: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

पेपर-2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मई से 17 मई के बीच आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

केवल टॉप 2.5 लाख रैंक वाले अभ्यर्थियों को मौका

केवल वही उम्मीदवार Joint Entrance Examination (Main) 2026 (पेपर-1) में शीर्ष 2.5 लाख रैंक के भीतर आने पर ही जेईई एडवांस्ड के लिए पात्र होंगे। यह नियम सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों पर लागू होगा।

साथ ही किसी भी उम्मीदवार को अधिकतम दो बार ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा देने की अनुमति होगी और ये दोनों प्रयास लगातार दो वर्षों में होने चाहिए।

पहले आईआईटी में प्रवेश ले चुके उम्मीदवार नहीं होंगे पात्र

अभ्यर्थी का कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा में पहली बार 2025 या 2026 में शामिल होना आवश्यक है। इसके साथ ही भौतिकी, रसायन और गणित विषय अनिवार्य होने चाहिए।जो उम्मीदवार पहले किसी भी Indian Institutes of Technology (आईआईटी) में प्रवेश ले चुके हैं, वे इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Rajasthan LDC Result 2026 जारी: 10,644 पदों की भर्ती में लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, अब टाइपिंग टेस्ट की बारी

RSSB ने राजस्थान LDC Grade-II और Junior Assistant भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10,644 पदों की भर्ती में सफल अभ्यर्थी अब टाइपिंग एवं स्किल टेस्ट में शामिल होंगे।

Good Vibes India September 28, 2026 50

20 सितंबर को होने वाली SI री-एग्जाम के लिए रहें तैयार ! जानें परीक्षा को लेकर ये बड़ा अपडेट

राजस्थान लोक सेवा आयोग की एसआई/प्लाटून कमांडर पुनः परीक्षा 20 सितंबर को होगी। 2.18 लाख अभ्यर्थियों के लिए 11 जिलों में 666 केंद्र बनाए गए हैं। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं और परीक्षा से 60 मिनट पहले प्रवेश बंद हो जाएगा।

Good Vibes India September 18, 2026 45

महंगी किताबों की परेशानी से निकला Startup का आइडिया, उदयपुर की गुनगुन ने बनाया ‘Book Lo’, जानिए कैसे काम करता है यह प्लेटफॉर्म

जीवीआई नेटवर्क। एक छात्र के लिए पुरानी हो चुकी किताब दूसरे विद्यार्थी की पढ़ाई के लिए बेहद जरूरी हो सकती है। इसी सोच को उदयपुर की छात्रा गुनगुन पंवार ने एक स्टार्टअप के रूप में बदल दिया। राजकीय मीरा क

Madhulika Singh August 30, 2026 97

24 जुलाई को 72 पदों के लिए होगी महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा

प्रदेश के 14 जिलों में होगी परीक्षा, 150 प्रश्न हल करने के लिए मिलेंगे 3 घंटे जीवीआई नेटवर्क। महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक (सीधी भर्ती)-2026 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परी

Madhulika Singh July 21, 2026 12