Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Career

RSMSSB Lab Assistant Exam 2026: 9–10 मई को होगी परीक्षा, 9.34 लाख अभ्यर्थी देंगे

RSMSSB Lab Assistant Exam 2026: 9–10 मई को होगी परीक्षा, 9.34 लाख अभ्यर्थी देंगे

804 पदों के लिए राजस्थान भर में परीक्षा केंद्र , एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम गाइडलाइन और जरूरी दस्तावेज जीवीआई नेटवर्क। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से आयोजित प्रयोगशाला सहायक एवं कनि

804 पदों के लिए राजस्थान भर में परीक्षा केंद्र , एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम गाइडलाइन और जरूरी दस्तावेज

जीवीआई नेटवर्क। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से आयोजित प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 9 और 10 मई को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 9.34 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 804 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। परीक्षा के लिए राज्य के 38 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं।

एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

बोर्ड द्वारा पहले ही 2 मई को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जा चुकी है, जिससे अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के जरिए परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं ई-एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

9 मई को भूगोल, 10 मई को होंगे दो पेपर

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 9 मई को भूगोल विषय का प्रश्न-पत्र आयोजित होगा। वहीं 10 मई को दो अलग-अलग पेपर होंगे। प्रत्येक प्रश्न-पत्र 200 अंकों का होगा, जिसमें 100-100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में समय प्रबंधन और सटीक उत्तर देना अभ्यर्थियों के लिए अहम रहेगा।
बोर्ड ने परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को ओएमआर उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी साथ ले जाने की अनुमति भी दी है।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा

एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र
आधार कार्ड को प्राथमिकता, जिसमें जन्मतिथि स्पष्ट अंकित हो
प्रत्येक पेपर के लिए नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (2.5×2.5 सेमी)


इन चीजों पर रहेगी सख्त पाबंदी

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, बैग, पानी की बोतल और किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Rajasthan LDC Result 2026 जारी: 10,644 पदों की भर्ती में लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, अब टाइपिंग टेस्ट की बारी

RSSB ने राजस्थान LDC Grade-II और Junior Assistant भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10,644 पदों की भर्ती में सफल अभ्यर्थी अब टाइपिंग एवं स्किल टेस्ट में शामिल होंगे।

Good Vibes India September 28, 2026 50

20 सितंबर को होने वाली SI री-एग्जाम के लिए रहें तैयार ! जानें परीक्षा को लेकर ये बड़ा अपडेट

राजस्थान लोक सेवा आयोग की एसआई/प्लाटून कमांडर पुनः परीक्षा 20 सितंबर को होगी। 2.18 लाख अभ्यर्थियों के लिए 11 जिलों में 666 केंद्र बनाए गए हैं। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं और परीक्षा से 60 मिनट पहले प्रवेश बंद हो जाएगा।

Good Vibes India September 18, 2026 45

महंगी किताबों की परेशानी से निकला Startup का आइडिया, उदयपुर की गुनगुन ने बनाया ‘Book Lo’, जानिए कैसे काम करता है यह प्लेटफॉर्म

जीवीआई नेटवर्क। एक छात्र के लिए पुरानी हो चुकी किताब दूसरे विद्यार्थी की पढ़ाई के लिए बेहद जरूरी हो सकती है। इसी सोच को उदयपुर की छात्रा गुनगुन पंवार ने एक स्टार्टअप के रूप में बदल दिया। राजकीय मीरा क

Madhulika Singh August 30, 2026 97

24 जुलाई को 72 पदों के लिए होगी महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा

प्रदेश के 14 जिलों में होगी परीक्षा, 150 प्रश्न हल करने के लिए मिलेंगे 3 घंटे जीवीआई नेटवर्क। महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक (सीधी भर्ती)-2026 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परी

Madhulika Singh July 21, 2026 12