Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local Career

31 मई से शुरू होगी स्कूल लेक्चरर भर्ती, कब—कौन सी परीक्षा, देखें पूरा टाइमटेबल

31 मई से शुरू होगी स्कूल लेक्चरर भर्ती, कब—कौन सी परीक्षा, देखें पूरा टाइमटेबल

5 जन तक चलेगी परीक्षा, प्रत्येक दिन दो पारियों में होगी, उदयपुर में 85 केंद्रों पर 98,305 परीक्षार्थी होंगे शामिल, 123 ऑब्जर्वर और 15 फ्लाइंग् स्क्वाड रखेंगे निगरानी जीवीआई नेटवर्क। राजस्थान लोक सेवा

5 जन तक चलेगी परीक्षा, प्रत्येक दिन दो पारियों में होगी, उदयपुर में 85 केंद्रों पर 98,305 परीक्षार्थी होंगे शामिल, 123 ऑब्जर्वर और 15 फ्लाइंग् स्क्वाड रखेंगे निगरानी


जीवीआई नेटवर्क। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्कूल प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 को लेकर उदयपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में परीक्षा 31 मई से 5 जून तक आयोजित होगी। पहले दिन सबसे अधिक 27,552 अभ्यर्थी जनरल नॉलेज (जीके) ग्रुप-ए की परीक्षा में शामिल होंगे। 31 मई को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक जीके ग्रुप-ए का पेपर आयोजित किया जाएगा। इसी दिन दोपहर की शिफ्ट में हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद 1 जून को इतिहास और अंग्रेजी, 2 जून को कॉमर्स और केमिस्ट्री, 3 जून को जीके ग्रुप-बी और राजनीति विज्ञान, जबकि 4 और 5 जून को भूगोल, बायोलॉजी, संस्कृत, फिजिक्स और मैथ्स विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।

उदयपुर में 85 परीक्षा केंद्र, हर कमरे में 24 अभ्यर्थी

जिले में परीक्षा के लिए कुल 85 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 37 सरकारी और 48 निजी स्कूल शामिल हैं। प्रशासन ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक कमरे में 24 अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता तय की है। एडीएम प्रशासन एवं परीक्षा समन्वयक दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षक (प्रधानाचार्य) व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नकल रोकने के लिए सख्त निगरानी

परीक्षा को नकलमुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन ने 123 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इसके अलावा 29 उप-समन्वयक और 15 फ्लाइंग स्क्वाड लगातार निगरानी करेंगे। प्रत्येक तीन परीक्षा केंद्रों पर एक राजपत्रित अधिकारी को उप-समन्वयक के रूप में तैनात किया गया है। वहीं, परीक्षा संचालन की मॉनिटरिंग के लिए जिला कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

प्रशासन ने परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तक ही प्रवेश देने का निर्णय लिया है। बिना एडमिट कार्ड किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा केंद्र के भीतर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। शहर में चल रहे एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य को देखते हुए सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था के मद्देनजर राजकीय गुरु गोविंद सिंह स्कूल, चेतक सर्किल को अस्थायी स्ट्रांग रूम बनाया गया है।

हर कमरे में दो वीक्षक रहेंगे तैनात

कुछ परीक्षा केंद्र शहर से बाहर भी बनाए गए हैं। बलीचा (8 किमी), सुखेर (8 किमी) और नाई (7 किमी) जैसे क्षेत्रों में भी सेंटर निर्धारित किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थी समय पर पहुंचने की योजना पहले से बना सकें। सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कमरे में दो वीक्षक (इनविजिलेटर) तैनात रहेंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद 29 उप-समन्वयकों की देखरेख में उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन किया जाएगा और 6 जून को अजमेर स्थित आरपीएससी कार्यालय भेजा जाएगा।

परीक्षा का टाइम टेबल —
दिनांक — समय — विषय/पेपर — अभ्यर्थियों की संख्या
31 मई — सुबह 10:00 से 11:30 बजे — जीके ग्रुप-ए — 27,552
31 मई — दोपहर 2:30 से 5:30 बजे — हिंदी — 12,216
1 जून — सुबह 9:00 से 12:00 बजे — इतिहास — 6,240
1 जून — दोपहर 2:30 से 5:30 बजे — अंग्रेजी — 4,176
2 जून — सुबह 9:00 से 12:00 बजे — कॉमर्स — 3,144
2 जून — दोपहर 2:30 से 5:30 बजे — केमिस्ट्री — 2,328
3 जून — सुबह 10:00 से 11:30 बजे — जीके ग्रुप-बी — 22,320
3 जून — दोपहर 2:30 से 5:30 बजे — राजनीति विज्ञान — 6,168
4 जून — सुबह 9:00 से 12:00 बजे — भूगोल — 4,608
4 जून — दोपहर 2:30 से 5:30 बजे — बायोलॉजी — 2,664
5 जून — सुबह 9:00 से 12:00 बजे — संस्कृत — 4,200
5 जून — सुबह 9:00 से 12:00 बजे — फिजिक्स — 744
5 जून — दोपहर 2:30 से 5:30 बजे — मैथ्स — 1,944

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Udaipur के MB Hospital में अब पान-गुटखा थूकना पड़ेगा महंगा, 16 अक्टूबर से लगेगा 100 रुपए जुर्माना

Udaipur MB Hospital में 15 दिन चलेगा जागरूकता अभियान, फिर CCTV की निगरानी में होगी कार्रवाई; स्टाफ के लिए भी जीरो टॉलरेंस

Good Vibes India October 1, 2026 47

Udaipur-Salumber के 5,743 विद्यार्थी जाएंगे फील्ड विजिट पर, पीएम श्री हरित विद्यालय योजना में सीखेंगे पर्यावरण संरक्षण के गुर

30 पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थी नर्सरी, उद्यान और नगर निकायों का करेंगे भ्रमण; उदयपुर के 4,381 और सलूंबर के 1,362 विद्यार्थी होंगे शामिल

Good Vibes India September 29, 2026 69

Rajasthan LDC Result 2026 जारी: 10,644 पदों की भर्ती में लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, अब टाइपिंग टेस्ट की बारी

RSSB ने राजस्थान LDC Grade-II और Junior Assistant भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10,644 पदों की भर्ती में सफल अभ्यर्थी अब टाइपिंग एवं स्किल टेस्ट में शामिल होंगे।

Good Vibes India September 28, 2026 50

न युद्ध का डर, न आपदा की चिंता... धरती के नीचे बस सकेगी इंसानों की पूरी दुनिया, Udaipur की चर्चिता का अनोखा कॉन्सेप्ट

उदयपुर की चर्चिका सोनी ने Underground Village का अनूठा कॉन्सेप्ट तैयार किया है। अहमदाबाद की नेशनल यूनिवर्सिटी की स्पेस डिजाइन छात्रा ने आपात स्थिति में सुरक्षित और सामान्य जीवन के लिए भूमिगत आवासीय समुदाय की कल्पना की है।

Good Vibes India September 27, 2026 15