Skip to content
Tuesday, November 24, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
festivals, art and culture

Dev Uthani Ekadashi 2026: चार महीने बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य, नवंबर-दिसंबर में इन 12 तारीखों पर बजेंगी शहनाइयां

Whatsapp Image 2026 11 12 At 2 08 41 Pm

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर से उदयपुर में वेडिंग सीजन की शुरुआत होगी। नवंबर-दिसंबर में 12 विवाह मुहूर्तों के चलते होटल, रिसॉर्ट और मैरिज गार्डन की बुकिंग तेज हो गई है। डेस्टिनेशन वेडिंग से होटल, ज्वेलरी, कैटरिंग और बाजारों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।

GVI NETWORK. दीपावली के बाद अब झीलों की नगरी उदयपुर में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली है। चार महीने के चातुर्मास के बाद 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इसके अगले दिन 21 नवंबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह के अवसर पर शहर में बड़ी संख्या में शादियां होने की संभावना है। नवंबर और दिसंबर के विवाह मुहूर्तों को देखते हुए उदयपुर के होटल, रिसॉर्ट, मैरिज गार्डन, वाटिकाओं और बैंक्वेट हॉल में बुकिंग का सिलसिला तेज हो गया है। कई प्रमुख वेडिंग वेन्यू में बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

शादियों के इस सीजन से उदयपुर की वेडिंग इंडस्ट्री के साथ होटल, कैटरिंग, टेंट, डेकोरेशन, ऑटोमोबाइल, सोना-चांदी, किराना और ड्राई फ्रूट्स कारोबार को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि उदयपुर डेस्टिनेशन वेडिंग के प्रमुख केंद्रों में शामिल है। ऐसे में नवंबर-दिसंबर में होने वाले बड़े विवाह समारोहों से पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी फायदा मिल सकता है।

21 नवंबर को सबसे ज्यादा शादियों की संभावना

देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास समाप्त होगा और मांगलिक आयोजनों की शुरुआत होगी। 20 नवंबर से विवाह संबंधी कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पं. जितेंद्र त्रिवेदी के अनुसार, एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे से शुरू होगी और 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे समाप्त होगी। तुलसी विवाह 20 को है लेकिन एकादशी व्रत और विवाह मुहूर्त 21 को है।

शहर के प्रमुख होटल, रिसॉर्ट, मैरिज गार्डन और वाटिकाओं में विवाह आयोजनों के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कई परिवारों ने मेहमानों के ठहरने, खानपान और सजावट की व्यवस्थाएं भी पहले से तय कर ली हैं।

Wedding

नवंबर-दिसंबर 2026 में विवाह के प्रमुख मुहूर्त

विवाह आयोजनों के लिए नवंबर और दिसंबर में ये तारीखें महत्वपूर्ण रहेंगी।

नवंबर 2026दिसंबर 2026
21 नवंबर2 दिसंबर
24 नवंबर3 दिसंबर
25 नवंबर4 दिसंबर
26 नवंबर5 दिसंबर
30 नवंबर6 दिसंबर
11 दिसंबर
12 दिसंबर

वेडिंग सीजन से इन कारोबारों को मिलेगा फायदा

विवाह समारोहों की शुरुआत के साथ शहर के कई व्यवसायों में गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। होटल और रिसॉर्ट में कमरों की बुकिंग के अलावा कैटरिंग, टेंट हाउस, फूलों की सजावट, लाइटिंग, फोटोग्राफी और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े कारोबारियों को भी काम मिलेगा।

इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन की खरीदारी से कपड़ा, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, ऑटोमोबाइल और गिफ्ट आइटम के कारोबार में तेजी आने की संभावना है। शादी समारोहों में मेहमानों की आवाजाही से परिवहन और पर्यटन क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा।

चार महीने की योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ शुक्ल एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागरण के साथ चातुर्मास का समापन होता है।

इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। घरों और मंदिरों में तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन भी होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार देवउठनी एकादशी से विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।

देवउठनी एकादशी 2026: तिथि और पूजा का समय

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 20 नवंबर 2026, सुबह 7:15 बजे।

  • एकादशी तिथि समाप्त: 21 नवंबर 2026, सुबह 6:31 बजे।

  • व्रत की तारीख: 20 नवंबर, शुक्रवार।

  • वैष्णव एकादशी व्रत: 21 नवंबर, शनिवार।

  • पारण का समय: 21 नवंबर को दोपहर 1:11 से 3:18 बजे तक।

देवउठनी एकादशी के साथ ही उदयपुर में धार्मिक आयोजनों के अलावा विवाह समारोहों की रौनक भी बढ़ने वाली है। दीपावली के बाद अब शहर के बाजारों और पर्यटन कारोबार को भी वेडिंग सीजन से नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

G
Written by

Good Vibes India

The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.

Related Stories

Udaipur Tales 2027 में आएंगे काजोल और पंकज त्रिपाठी, जनवरी में इस तारीख से होगा International Story Telling Festival

उदयपुर में 8 से 10 जनवरी तक उदयपुर टेल्स इंटरनेशनल स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल का आठवां संस्करण आयोजित होगा। पंकज त्रिपाठी, काजोल और देश-विदेश के कई नामचीन कलाकार किस्सागोई के जरिए अपने अनुभव साझा करेंगे।

Good Vibes India November 19, 2026 57

नाथद्वारा की Golden Pichwai से बढ़ा मेवाड़ का मान, PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को भेंट की राजस्थान की अनमोल कला, जानिए, इस कला में क्या है खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नाथद्वारा की प्रसिद्ध गोल्डन पिछवाई पेंटिंग भेंट कर मेवाड़ की 400 साल पुरानी पारंपरिक कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। सोने की बारीक कारीगरी और श्रीनाथजी की भक्ति परंपरा से जुड़ी यह कलाकृति राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

Madhulika Singh November 19, 2026 51

Udaipur Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, झीलों के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उदयपुर में छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। फतहसागर, गोवर्धन सागर सहित शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने पारणा किया।

Madhulika Singh November 16, 2026 61

Devuthani Ekadashi 2026: जल्द शुरू होगा शादियों का सीजन, होटल-रिसॉर्ट की बुकिंग तेज, जानें नवंबर-दिसंबर के विवाह मुहूर्त

Dev Uthani Ekadashi 2026: चार महीने बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य, 20 नवंबर से बजेगी शहनाई; उदयपुर के होटल, मैरिज गार्डन और वेडिंग वेन्यू में बुकिंग का दौर तेज

Good Vibes India November 13, 2026 93