Skip to content
Tuesday, November 24, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local Entertainment

Rashmika-Vijay के बाद Udaipur में होगी इस साउथ स्टार की डेस्टिनेशन वेडिंग, हैदराबाद में हुई सगाई

Hanuman Fame Teja Sajja Ne Rachai Sagai C61806 Hero

‘हनुमान’ फेम अभिनेता तेजा सज्जा ने 16 नवंबर को हैदराबाद में मौर्या से सगाई कर ली। अब दिसंबर में उदयपुर में दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग होने की चर्चा है।

GVI NETWORK. झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर सेलिब्रिटी डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर सुर्खियों में है। ‘हनुमान’ और ‘मिराय’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले तेलुगु अभिनेता तेजा सज्जा ने 16 नवंबर को हैदराबाद में अपनी मंगेतर मौर्या के साथ सगाई कर ली। अब दिसंबर में दोनों के उदयपुर में सात फेरे लेने की तैयारी है।

हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में आयोजित सगाई समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें मेगास्टार चिरंजीवी, रवि तेजा, नानी, राणा दग्गुबाती और अदिवि शेष सहित कई कलाकार मौजूद रहे। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहे।

परिवार ने तय किया तेजा और मौर्या का रिश्ता

Teja Sajja 1

तेजा सज्जा और मौर्या का रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ है। अभिनेता पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यह अरेंज मैरिज है। मौर्या का फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं है। उनका पालन-पोषण अमेरिका में हुआ है और वे अपने पिता के साथ टेक्नोलॉजी व्यवसाय से जुड़ी हैं। तेजा अपनी निजी जिंदगी को आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रखते हैं।

दिसंबर में उदयपुर में होगी सेलिब्रिटी वेडिंग

तेजा सज्जा ने अक्टूबर में दिसंबर में शादी करने की पुष्टि की थी। बताया जा रहा है कि उदयपुर में होने वाले विवाह समारोह में परिवार और करीबी मित्र ही शामिल होंगे। शादी के बाद हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों और परिचितों के लिए रिसेप्शन आयोजित किए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में दक्षिण भारतीय सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने भी उदयपुर में शादी की थी। अब तेजा सज्जा की प्रस्तावित शादी से एक बार फिर उदयपुर की पहचान देश के प्रमुख सेलिब्रिटी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में चर्चा में है।

G
Written by

Good Vibes India

The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.

Related Stories

Udaipur में हुआ YouTube Creator Summit 2026 , कैटरीना कैफ से लेकर फराह खान, समय रैना पहुंचे और कौन सितारे—यूट्यूबर्स पहुंचे देखें

उदयपुर में आयोजित YouTube Creator Summit 2026 में बॉलीवुड, क्रिकेट और डिजिटल दुनिया की हस्तियां एक मंच पर नजर आईं। कैटरीना कैफ, फराह खान, समय रैना और केविन पीटरसन सहित 100 से ज्यादा क्रिएटर्स ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Madhulika Singh November 19, 2026 82

Udaipur Tales 2027 में आएंगे काजोल और पंकज त्रिपाठी, जनवरी में इस तारीख से होगा International Story Telling Festival

उदयपुर में 8 से 10 जनवरी तक उदयपुर टेल्स इंटरनेशनल स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल का आठवां संस्करण आयोजित होगा। पंकज त्रिपाठी, काजोल और देश-विदेश के कई नामचीन कलाकार किस्सागोई के जरिए अपने अनुभव साझा करेंगे।

Good Vibes India November 19, 2026 57

Udaipur Yoga World Record: चार साल की यावी ने कछुआ आसन में बनाया रिकॉर्ड, आनावी ने 2 घंटे 44 मिनट में किए 1000 से अधिक योगासन, जनवरी में दिल्ली में मिलेगा सम्मान

उदयपुर की 4 वर्षीय यावी ने 32 मिनट तक कछुआ आसन में रहकर रिकॉर्ड बनाया, वहीं 12 वर्षीय आनावी ने 2 घंटे 44 मिनट में 1000 से अधिक योगासन किए। दोनों बच्चियों को जनवरी में दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Good Vibes India November 19, 2026 51

Rajasthan Teaching Associate Exam 2026: 17 नवंबर को परीक्षा, अभ्यर्थी 5 दिन रोडवेज में कर सकेंगे मुफ्त सफर

Rajasthan Teaching Associate Exam 2026 17 नवंबर को होगी। अभ्यर्थियों को 15 से 19 नवंबर तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उदयपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Good Vibes India November 16, 2026 53