Udaipur में हुआ YouTube Creator Summit 2026 , कैटरीना कैफ से लेकर फराह खान, समय रैना पहुंचे और कौन सितारे—यूट्यूबर्स पहुंचे देखें
Madhulika Singh November 19, 202611:35 pm81 views
उदयपुर में आयोजित YouTube Creator Summit 2026 में बॉलीवुड, क्रिकेट और डिजिटल दुनिया की हस्तियां एक मंच पर नजर आईं। कैटरीना कैफ, फराह खान, समय रैना और केविन पीटरसन सहित 100 से ज्यादा क्रिएटर्स ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
GVI NWTWORK. झीलों की नगरी उदयपुर अब सिर्फ शाही शादियों और पर्यटन के लिए ही नहीं, बल्कि बड़े सेलिब्रिटी और डिजिटल इवेंट्स के लिए भी देशभर में अपनी पहचान बना रही है। शहर में आयोजित YouTube Creator Meet में बॉलीवुड, क्रिकेट और डिजिटल मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां एक मंच पर नजर आईं। कार्यक्रम में अभिनेत्री कैटरीना कैफ, फिल्ममेकर फराह खान, कॉमेडियन समय रैना और पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन सहित 100 से अधिक यूट्यूबर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने शिरकत की।
उदयपुर के राफेल्स होटल में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। फूड, ट्रैवल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन और एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले डिजिटल सितारों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।
कैटरीना कैफ और फराह खान रहीं खास आकर्षण
कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। फराह खान ने सोशल मीडिया पर आयोजन की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उनके साथ कॉमेडियन समय रैना और तनमय भट्ट भी नजर आए। कार्यक्रम के दौरान क्रिकेटर केविन पीटरसन के साथ हुए सत्र का भी जिक्र किया गया।
डिजिटल दुनिया के सितारे एक मंच पर
YouTube के इस आयोजन में देशभर के 100 से अधिक चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बदलती दुनिया, क्रिएटिविटी, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और कंटेंट क्रिएशन के नए अवसरों पर अनुभव साझा किए गए। इस तरह का आयोजन नए और स्थापित क्रिएटर्स के लिए आपसी संवाद और नेटवर्किंग का मंच भी बना।
सेलिब्रिटी इवेंट्स का नया डेस्टिनेशन बन रहा उदयपुर
उदयपुर की झीलें, महल, शाही होटल और प्राकृतिक खूबसूरती लंबे समय से देश-विदेश की हस्तियों को आकर्षित करती रही हैं। अब यहां बड़े डिजिटल और कॉर्पोरेट आयोजन भी होने लगे हैं। YouTube Creator Meet जैसे कार्यक्रम उदयपुर की पहचान को पारंपरिक पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग से आगे बढ़ाकर राष्ट्रीय स्तर के इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में मजबूत कर रहे हैं।
Share
Written by
Madhulika Singh
Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years.
She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025.
Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.
उदयपुर में 8 से 10 जनवरी तक उदयपुर टेल्स इंटरनेशनल स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल का आठवां संस्करण आयोजित होगा। पंकज त्रिपाठी, काजोल और देश-विदेश के कई नामचीन कलाकार किस्सागोई के जरिए अपने अनुभव साझा करेंगे।
‘हनुमान’ फेम अभिनेता तेजा सज्जा ने 16 नवंबर को हैदराबाद में मौर्या से सगाई कर ली। अब दिसंबर में उदयपुर में दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग होने की चर्चा है।
उदयपुर की 4 वर्षीय यावी ने 32 मिनट तक कछुआ आसन में रहकर रिकॉर्ड बनाया, वहीं 12 वर्षीय आनावी ने 2 घंटे 44 मिनट में 1000 से अधिक योगासन किए। दोनों बच्चियों को जनवरी में दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नाथद्वारा की प्रसिद्ध गोल्डन पिछवाई पेंटिंग भेंट कर मेवाड़ की 400 साल पुरानी पारंपरिक कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। सोने की बारीक कारीगरी और श्रीनाथजी की भक्ति परंपरा से जुड़ी यह कलाकृति राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।