Skip to content
Tuesday, November 24, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
festivals, art and culture Trending/Viral

नाथद्वारा की Golden Pichwai से बढ़ा मेवाड़ का मान, PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को भेंट की राजस्थान की अनमोल कला, जानिए, इस कला में क्या है खास

AII IMAGE OF PM Modi And Trump Present Ornate Indian Artwork

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नाथद्वारा की प्रसिद्ध गोल्डन पिछवाई पेंटिंग भेंट कर मेवाड़ की 400 साल पुरानी पारंपरिक कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। सोने की बारीक कारीगरी और श्रीनाथजी की भक्ति परंपरा से जुड़ी यह कलाकृति राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

GVI NETWORK. राजस्थान के मेवाड़ की पारंपरिक कला अब अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के मंच पर भी अपनी चमक बिखेर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राजस्थान के नाथद्वारा की प्रसिद्ध Golden Pichwai painting  भेंट की। भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली इस खास कलाकृति के जरिए नाथद्वारा की सदियों पुरानी चित्रकला और पारंपरिक हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान मिली है।

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और क्वाड नेताओं की बैठक के दौरान दिए गए इस उपहार ने राजस्थान की कला परंपरा को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा में ला दिया है। सोने की बारीक कारीगरी, आकर्षक रंगों और पारंपरिक चित्रशैली से सजी यह पिछवाई मेवाड़ की धार्मिक आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

क्या है नाथद्वारा की गोल्डन पिछवाई पेंटिंग?

नाथद्वारा की पिछवाई चित्रकला का इतिहास लगभग 400 साल पुराना माना जाता है। इसका संबंध नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर की भक्ति परंपरा से है। पिछवाई चित्रों का निर्माण विशेष रूप से तैयार कपड़े पर किया जाता है। इनमें भगवान श्रीनाथजी के विभिन्न स्वरूपों के साथ कमल के फूल, गाय, मोर, वृक्ष और प्रकृति के सुंदर दृश्य उकेरे जाते हैं।

इस कला में धार्मिक प्रसंगों, त्योहारों और बदलते मौसमों को भी विशेष महत्व दिया जाता है। मंदिरों की सजावट और धार्मिक आयोजनों में पिछवाई चित्रों का पारंपरिक रूप से इस्तेमाल होता रहा है।

सोने की बारीक कारीगरी बनाती है इसे खास

Golden Pichwai

गोल्डन पिछवाई की सबसे बड़ी विशेषता इसमें इस्तेमाल की जाने वाली स्वर्णिम कारीगरी है। प्राकृतिक एवं खनिज रंगों के साथ सोने के बारीक अलंकरण इस चित्रकला को विशिष्ट और शाही स्वरूप देते हैं। कलाकार बेहद धैर्य और सूक्ष्मता के साथ कपड़े पर आकृतियां तैयार करते हैं।

कमल के फूलों, गायों, सजावटी बॉर्डर और धार्मिक प्रतीकों का बारीक चित्रण इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। यही वजह है कि पिछवाई केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि भारतीय पारंपरिक शिल्पकला की अनूठी पहचान मानी जाती है।

READ MORE :  Udaipur Yoga World Record: चार साल की यावी ने कछुआ आसन में बनाया रिकॉर्ड, आनावी ने 2 घंटे 44 मिनट में किए 1000 से अधिक योगासन, जनवरी में दिल्ली में मिलेगा सम्मान

नाथद्वारा के कलाकारों के लिए बढ़ा वैश्विक मंच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति को गोल्डन पिछवाई भेंट करना मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इससे नाथद्वारा की पारंपरिक चित्रकला, स्थानीय कलाकारों और हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की संभावनाएं बढ़ी हैं।

मेवाड़ की यह कला पीढ़ियों से कलाकारों की साधना, कौशल और धार्मिक आस्था के सहारे जीवित है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसकी मौजूदगी राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करती है।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Udaipur में हुआ YouTube Creator Summit 2026 , कैटरीना कैफ से लेकर फराह खान, समय रैना पहुंचे और कौन सितारे—यूट्यूबर्स पहुंचे देखें

उदयपुर में आयोजित YouTube Creator Summit 2026 में बॉलीवुड, क्रिकेट और डिजिटल दुनिया की हस्तियां एक मंच पर नजर आईं। कैटरीना कैफ, फराह खान, समय रैना और केविन पीटरसन सहित 100 से ज्यादा क्रिएटर्स ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Madhulika Singh November 19, 2026 82

Udaipur Tales 2027 में आएंगे काजोल और पंकज त्रिपाठी, जनवरी में इस तारीख से होगा International Story Telling Festival

उदयपुर में 8 से 10 जनवरी तक उदयपुर टेल्स इंटरनेशनल स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल का आठवां संस्करण आयोजित होगा। पंकज त्रिपाठी, काजोल और देश-विदेश के कई नामचीन कलाकार किस्सागोई के जरिए अपने अनुभव साझा करेंगे।

Good Vibes India November 19, 2026 58

Dev Uthani Ekadashi 2026: चार महीने बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य, नवंबर-दिसंबर में इन 12 तारीखों पर बजेंगी शहनाइयां

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर से उदयपुर में वेडिंग सीजन की शुरुआत होगी। नवंबर-दिसंबर में 12 विवाह मुहूर्तों के चलते होटल, रिसॉर्ट और मैरिज गार्डन की बुकिंग तेज हो गई है। डेस्टिनेशन वेडिंग से होटल, ज्वेलरी, कैटरिंग और बाजारों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।

Good Vibes India November 19, 2026 58

Udaipur Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, झीलों के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उदयपुर में छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। फतहसागर, गोवर्धन सागर सहित शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने पारणा किया।

Madhulika Singh November 16, 2026 61